[ad_1]
रोहतक। फाल्गुन में खाटू श्याम (रींगस) जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है कि रेलवे ने रोहतक से मदार के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। स्पेशल ट्रेन 16 फरवरी से दोपहर 1:20 बजे रोहतक से चलकर मदार के लिए रवाना होगी।
खाटू श्याम के फाल्गुनी लक्खी मेले पर श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों की सुविधा व भीड़ को देखते हुए मदार-रोहतक स्पेशल जनरल कोच ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इससे प्रदेश व अजमेर-किशनगढ़ के श्रद्धालुओं को फायदा मिलेगा।
मदार-रोहतक स्पेशल ट्रेन का 16 से 28 फरवरी तक संचालन किया जाएगा। रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि मदार-रोहतक स्पेशल ट्रेन मदार से रोजाना सुबह 4:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:50 बजे रोहतक स्टेशन पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि रोहतक-मदार स्पेशल ट्रेन 16 से 28 फरवरी तक रोजाना रोहतक से दोपहर 1:20 बजे रवाना होकर रात 10:35 बजे मदार पहुंचेगी। इन दोनों ट्रेन का किशनगढ़, नरैना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कांवट, भगेगा, नीम का थाना, मावंडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गोकलगढ़, झज्जर व अस्थल बोहर स्टेशनों पर स्टॉपेज रहेगा। इस ट्रेन में सभी कोच जनरल कैटेगरी के होंगे।
रेलवे ने खाटू श्याम मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा में कुरुक्षेत्र-फुलेरा ट्रेन का संचालन किया है। कुरुक्षेत्र से फुलेरा की ओर से ट्रेन का संचालन 23 से 28 फरवरी तक जबकि फुलेरा से कुरुक्षेत्र की ओर से 24 फरवरी से 1 मार्च तक ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन रींगस जाने के लिए रोहतक से देर रात 2:28 बजे चलेगी। वहीं, रोहतक आने के लिए रींगस से सुबह 10.50 बजे चलेगी।
[ad_2]
Rohtak News: फाल्गुन खाटू श्याम मेले के लिए 16 फरवरी से चलेगी मदार स्पेशल ट्रेन




