{“_id”:”698a15e17c27e5efbe05814f”,”slug”:”fitters-cart-and-bike-collide-in-mattadadu-retired-sdo-dies-sirsa-news-c-128-1-svns1027-152774-2026-02-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sirsa News: मट्टदादू में फिटर रेहड़े और बाइक की टक्कर, सेवानिवृत्त एसडीओ की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 09 Feb 2026 10:44 PM IST
डबवाली। डबवाली-गोरीवाला रोड (स्टेट हाईवे-32) पर रविवार शाम गांव मट्टदादू के पास फिटर रेहड़े और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में 65 वर्षीय सेवानिवृत्त पीडब्ल्यूडी एसडीओ सोहन लाल की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सोहन लाल निजी काम से डबवाली से अपने गांव रत्ताखेड़ा लौट रहे थे। राहगीरों की मदद से उन्हें डबवाली सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद फीटर रेहड़े का चालक मौके से भाग गया। पुलिस अधिकारी सूबे सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे कविराज के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Sirsa News: मट्टदादू में फिटर रेहड़े और बाइक की टक्कर, सेवानिवृत्त एसडीओ की मौत