पंचकूला मेडिकल स्टोर संचालक का 9 साल बाद चैक कैश: साइन चेंज किए-चेक बुक नई सीरिज ली, फिर भी ड्रॉ हुई रकम, बैंक कर्मियों के खिलाफ शिकायत – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]


हरियाणा के पंचकूला में मेडिकल स्टोर संचालक को क्रॉस किया हुआ चैक 9 साल बाद कैश हो गया। जिसके बाद पीड़ित साइबर क्राइम थाना पुलिस के पास पहुंचा व बैंक कर्मियों के खिलाफ सौंपी। साइबर थाना पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पंचकूला के पिंजौर में कर्णपुर निवासी हरभजन ने बताया कि वह मेडिकल स्टोर चलाता है। साल 2017 में उसने एक स्विफ्ट कार खरीदी थी। उस दौरान कार फाइनेंस के लिए उसने इंडसइंड बैंक कर्मियों को क्रॉस किया हुआ चैक दिया था। उसने अपने लोन की पूरी रकम भी चुकता कर दी थी। लेकिन अब उसका वो 1.27 लाख रुपए की रकम का चैक चंडीगढ़ सेक्टर-34 की यश बैंक ब्रांच से कैश हो गया। पैसे खाते से कटे तो पहुंचा बैंक पीड़ित के अनुसार उसने गाड़ी का लोन पूरा होने के बाद बैंक में अपने साइन बदल लिए थे। इतना ही नहीं चैक बुक की नई सीरिज भी अपने लिए जारी करवा ली। जिसके बावजूद उसका चैक 9 साल बाद अब कैश हो गया है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब वह दुकान पर बैठा फोन से अपना बैलेंस चैक कर रहा था। पैसे कटे हुए मिले तो उसने बैंक जाकर पासबुक चैक करवाई। पासबुक में भी चैक क्लियर की एंट्री आई तो उसने इसके लिए शिकायत दर्ज करवाई है। कर लिया है मामला दर्ज: SI जगमीत सिंह पंचकूला साइबर क्राइम थाना के जांच अधिकारी SI जगमीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक से संबंधित खाते का रिकॉर्ड लिया जा रहा है। वहीं पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस मिलीभगत में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

[ad_2]
पंचकूला मेडिकल स्टोर संचालक का 9 साल बाद चैक कैश: साइन चेंज किए-चेक बुक नई सीरिज ली, फिर भी ड्रॉ हुई रकम, बैंक कर्मियों के खिलाफ शिकायत – Panchkula News