Skip to content
No results
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact us
  • FAQs – HaryanaCircle.com
  • GDPR Privacy policy
  • Haryana Circle Search
  • Privacy Policy
  • Top 10
haryanacircle.com logo
  • Top News
  • Ambala
  • Bhiwani
  • Chandigarh
  • Rohtak
  • Hisar
  • Karnal
  • Sonipat
  • Gurugram
  • Sirsa
  • Kurukshetra
  • Jind
    • Charkhi Dadri
    • Mahendergarh
    • Rewari
    • Fatehabad
haryanacircle.com logo
करोड़ों में खेल रहे 15 रुपये के शेयर पर दांव लगाने वाले, इस मल्टीबैगर स्टॉक ने किया सबको हैरान Business News & Hub

करोड़ों में खेल रहे 15 रुपये के शेयर पर दांव लगाने वाले, इस मल्टीबैगर स्टॉक ने किया सबको हैरान Business News & Hub

  • Haryana CircleHaryana Circle
  • February 9, 2026
  • Business

Multibagger Share: शेयर बाजार में मल्टीबैगर स्टॉक्स निवेशकों को हमेशा से लुभाते रहे हैं क्योंकि ये कुछ ही समय में आपकी लगाई रकम को कई गुना करने का दम रखते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपने निवेशकों को मालामाल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा है. यहां हम NGL Fine Chem के शेयर की बात कर रहे हैं. यह एक ऐसी कंपनी है, जिसने शेयर बाजार के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन कर अपने निवशकों को बेहतर रिटर्न दिया है. 

लगातार चढ़ते जा रहे कंपनी के शेयर

फरवरी 2018 में NGL Fine Chem के शेयर की कीमत महज 15 रुपये थी, जो अब BSE पर 2282 रुपये पर कारोबार कर रहा है. यानी कि 15 साल पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाने वाले आज 1.52 करोड़ रुपये के मालिक होते. आज भारतीय शेयर बाजार में आई तेजी के साथ NGL फाइन केम के शेयरों ने भी लगभग 2.45 परसेंट की बढ़त हासिल कर ली है और अब ये 2,233 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे हैं. दिन में यह 2,282.75 रुपये के अब तक के अपने सबसे हाई लेवल पर पहुंच गया था.

इस मल्टीबैगर फार्मा स्टॉक ने छह महीनों में 83.44 परसेंट और एक साल में 49 परसेंट की तेजी दिखाई है. वहीं, पिछले पांच सालों में इसने लगभग 14,000 परसेंट और लिस्टिंग के बाद से 127491 परसेंट का शानदार रिटर्न दिया है. 

Q3 में कैसा रहा नतीजा?

FY26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में NGL फाइन केम लिमिटेड का प्रदर्शन शानदार रहा है. इस दौरान इसका ऑपरेश्नल कंसोलिडेटेड रेवेन्यू पिछले साल की इसी तिमाही (YoY) के मुकाबले 43.11 परसेंट बढ़कर 89.10 करोड़ से 127.51 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. रेवेन्यू भी सितंबर तिमाही के 120.26 करोड़ से 6.03 परसेंट ज्यादा दर्ज की गई है. 

कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में पिछले साल की इसी तिमाही के 1.27 करोड़ की तुलना में 1135.43 परसेंट की छलांग लगाते हुए 15.69 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, दूसरी तिमाही के 9.62 करोड़ से यह 63.10 परसेंट ज्यादा है. Q3 FY26 में बेसिक अर्निंग्स प्रति शेयर 1127.05 परसेंट बढ़कर 25.40 रुपये हो गई, जो FY25 की इसी तिमाही में 2.07 रुपये थी.

क्या करती है कंपनी?

NGL फाइन केम लिमिटेड फार्मा सेक्टर से जुड़ी कंपनी है, जो फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट्स और इंटरमीडिएट्स बनाने और एक्सपोर्ट करने का काम करती है. 1981 में बनी इस कंपनी का हेडक्वॉर्टर मुंबई में है. यह जानवरों और इंसानों दोनों के हेल्थकेयर सेगमेंट को सर्विस देती है. NGL फाइन केम लिमिटेड 45 से ज्यादा देशों में अपने प्रोडक्ट्स की सप्लाई करती है. इसके 400 से ज्यादा क्लाइंट्स हैं. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

DA Hike पर बड़ा अपडेट, होली से पहले मिल सकती है ‘गुड न्यूज’; अकाउंट में बढ़कर आएगी सैलरी 


Source: https://www.abplive.com/business/stock-market/ngl-fine-chem-shares-have-turned-an-investment-of-one-lakh-rupees-into-one-and-a-half-crore-rupees-in-15-years-3086811

क्या सुबह उठकर खाली पेट पानी पीना सही, इस वक्त ठंडा या गरम कौन-सा पानी पीना ज्यादा अच्छा? Health Updates
Previous Post क्या सुबह उठकर खाली पेट पानी पीना सही, इस वक्त ठंडा या गरम कौन-सा पानी पीना ज्यादा अच्छा? Health Updates
Next Post EPFO मार्च-अप्रैल में नया मोबाइल एप लॉन्च करेगी: इसके जरिए UPI से PF का पैसा निकाल सकेंगे, अभी एप का ट्रायल चल रहा Today Tech News
EPFO मार्च-अप्रैल में नया मोबाइल एप लॉन्च करेगी:  इसके जरिए UPI से PF का पैसा निकाल सकेंगे, अभी एप का ट्रायल चल रहा Today Tech News

Related Posts

IT शेयरों में बिकवाली से टूटा बाजार, 559 अंक फिसलकर सेंसेक्स बंद, कल कैसी रहेगी मार्केट की चाल? Business News & Hub

IT शेयरों में बिकवाली से टूटा बाजार, 559 अंक फिसलकर सेंसेक्स बंद, कल कैसी रहेगी मार्केट की चाल? Business News & Hub

  • February 12, 2026
Bengaluru continues to be India’s GCC capital: Report Business News & Hub

Bengaluru continues to be India’s GCC capital: Report Business News & Hub

  • February 12, 2026
रिटेल महंगाई 8 महीने में सबसे ज्यादा:  जनवरी में बढ़कर 2.75% पर पहुंची, अक्टूबर 2025 में यह रिकॉर्ड निचले स्तर 0.25% पर थी Business News & Hub

रिटेल महंगाई 8 महीने में सबसे ज्यादा: जनवरी में बढ़कर 2.75% पर पहुंची, अक्टूबर 2025 में यह रिकॉर्ड निचले स्तर 0.25% पर थी Business News & Hub

  • February 12, 2026

Know More

  • Top 10
  • Circle Search
  • Privacy Policy
  • Advertise with Us

Categories

  • Politics
  • World
  • Business
  • Health

Find More

  • FAQ
  • GDPR
  • About Us
  • Contact us

Copyright © 2026 - Haryanacircle.com