[ad_1]
{“_id”:”6989ec8a6d45daba1a0286b1″,”slug”:”laptop-and-other-items-stolen-after-breaking-car-window-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-79399-2026-02-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Gurugram News: कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप व अन्य सामान चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
गुरुग्राम। धनकोट चाैकी के अंतर्गत सत्या द हाइव मॉल के पास कार का शीशा तोड़कर अज्ञात ने लैपटॉप व अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 6 फरवरी को अज्ञात के खिलाफ राजेंद्रा पार्क थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सेक्टर-37डी निवासी मनीष सिंह ने पुलिस को बताया कि 4 फरवरी को वह कार को सत्या द हाइव मॉल के पास खड़ी करके खरीदारी करने गया था। शाम 7 बजे वापस आया तो कार के बांये तरफ का शीशा टूटा मिला। कार से उसका लैपटॉप बैग चोरी मिला। बैग में लैपटॉप व अन्स सामान रखा था। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल संजय ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। लैपटॉप को भी ट्रेस पर लगाया गया है, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। संवाद
[ad_2]
Gurugram News: कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप व अन्य सामान चोरी




