{“_id”:”698a5059a255b3433409bbfd”,”slug”:”truck-crushes-old-man-both-legs-broken-ambala-news-c-18-1-knl1014-842683-2026-02-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ambala News: ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला, दोनों टांगें टूटी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:53 AM IST
अंबाला। गीता गोपाल चौक पर खाटू श्याम कीर्तन से घर लौट रहे बुजुर्ग तिलक राज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बुजुर्ग की दोनों टांगें टूट गई हैं। घायल तिलकराज अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायल कृष्ण कॉलोनी निवासी तिलकराज गुप्ता ने बताया कि 6 फरवरी की रात वह गांधी ग्राउंड में आयोजित श्री खाटू श्याम कीर्तन से घर लौट रहे थे। रात करीब 9:30 बजे जब वह गीता गोपाल चौक पर पहुंचे व साइकिल पर सड़क पार कर रहे थे तो ट्रक ने टक्कर मार दी थी। संवाद