[ad_1]
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें ट्रॉफी के लिए मैदान पर उतर चुकी हैं. टूर्नामेंट में तमाम एसोसिएट नेशन की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं. ये वह टीमें जिन्हें अभी पूर्ण सदस्य का दर्जा नहीं मिला है यानी टेस्ट क्रिकेट खेलने की इजाजत नहीं मिली है. अक्सर क्रिकेट की साधारण भाषा में इन्हें छोटी टीमें कहा जाता है. हम आपको ऐसी ही टीमों के 7 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो मौजूदा टी20 विश्व कप अकेले दम पर बड़ा उलटफेर करने काबीलियत रखते हैं.
1- दीपेंद्र सिंह ऐरी (नेपाल)
अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर नेपाल के स्टार बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी ने मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले ही मुकाबले में दमदार पारी खेलकर महफिल लूटी. दीपेंद्र ने 29 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 44 रन स्कोर किए थे. ऐरी के नाम पर टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी मौजूद हैं. 2023 में मंगोलिया के खिलाफ मुकाबले में युवी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए उन्होंने सिर्फ 09 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी.
2- बेन मैनेंटी (इटली)
ऑस्ट्रेलियाई मूल के ऑलराउंडर बेन मैनेंटी टी20 विश्व कप में इटली के लिए खेल रहे हैं. स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए टूर्नामेंट के 7वें मुकाबले में उन्होंने बल्ले से कमाल करते हुए 31 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से टीम के लिए 52 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. बताते चलें कि बेन ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली बिग बैश लीग में भी खेलते हुए नजर आते हैं.
3- जॉर्ज मुंसे (स्कॉटलैंड)
स्कॉटलैंड के ओपनर जॉर्ज मुंसे ने टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के दूसरे ही मुकाबले में इटली के सामने कमाल की पारी खेली. उन्होंने 54 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 84 रन स्कोर किए. उनकी इस पारी की बदौलत स्कॉटलैंड ने 207 रन का टोटल बोर्ड पर लगाकर इटली के खिलाफ 73 रन से बड़ी जीत दर्ज की.
4- स्कॉट एडवर्ड्स (नीदरलैंड्स)
नीदरलैंड्स के विकेटकीपर बल्लेबाज स्कॉट एडवर्ड्स भी उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं, जो भले ही छोटी टीम का हिस्सा हैं लेकिन किसी भी पल मैच पलटने की काबीलितय रखते हैं. पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मैच में उन्होंने 29 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्का लगाकर 37 रनों की पारी खेली थी.
5- हैरी टेक्टर (आयरलैंड)
आयरलैंड के हैरी टेक्टर भी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए काफी जाने जाते हैं. अब तक वह आयरलैंड को कई मैच जितवा चुके हैं. वहीं टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में हैरी ने 40 रनों की पारी खेली थी.
6- आमिर कलीम (ओमान)
ओमान के आमिर कलीम भी अकेले दम पर मैच पलटने की काबीलितय रखते हैं. टी20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वॉर्म अप मैच में आमिर ने 47 गेंदों में 80 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को 5 विकेट से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था.
7- दिलप्रीत बाजवा (कनाडा)
टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की कप्तानी कर रहे ऑलराउंडर दिलप्रीत बाजवा गेंद और बल्ले दोनों से मैच का रुख बदल सकते हैं. टी20 विश्व कप से पहले इटली के खिलाफ वॉर्म अप मुकाबले में दिलप्रीत ने बैटिंग करते हुए 37 रन बनाए थे और गेंदबाजी में 1 विकेट चटकाया था.
[ad_2]
टी20 वर्ल्ड कप में खेल रहीं छोटी टीमों के 7 खूंखार खिलाड़ी, अकेले दम पर कर सकते हैं बड़ा उलटफेर




Live: छक्के-चौकों की बरसात कर आउट हुए संजू सैमसन, मिली शुरुआत; नहीं खेल सके बड़ी पारी Today Sports News