Jind News: हर घर से उठाया जाएगा कूड़ा, आरएफआईडी सिस्टम से होगी निगरानी haryanacircle.com

[ad_1]

जींद। शहर में काफी समय से सफाई व्यवस्था की समस्या अब दूर होने की उम्मीद जगी है। नगर परिषद अगले सप्ताह डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के लिए चयनित एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी करेगी। वर्क ऑर्डर जारी होते ही एजेंसी चरणबद्ध तरीके से काम शुरू करेगी और सबसे पहले शहर के लगभग 53 हजार घरों पर आरएफआईडी टैग लगाए जाएंगे। इसके बाद हर घर से कूड़ा उठाया जाएगा।

फिलहाल शहर की स्थिति यह है कि संसाधनों और कर्मियों की कमी के कारण कई इलाकों में प्रतिदिन कूड़ा उठान नहीं हो पा रहा। जगह-जगह सड़कों किनारे कूड़े के ढेर लगे रहते हैं।निस्तारित नहीं होने से बदबू, गंदगी और संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। बरसात या नमी के दिनों में हालात और खराब हो जाती है। इससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

शहर में 30 से अधिक डंपिंग प्वाइंट बने हैं जहां कूड़ा समय पर नहीं उठने से ढेर जमा हो जाते हैं। शहरवासी काफी समय से नियमित सफाई व्यवस्था की मांग हो रही थी। नगर परिषद द्वारा चयनित एजेंसी को शहर की सफाई व्यवस्था के लिए पांच वर्ष की अवधि का लगभग 25 करोड़ रुपये का टेंडर दिया गया है।

आरएफआईडी सिस्टम लागू होने के बाद हर घर से कूड़ा उठान की निगरानी डिजिटल तरीके से संभव होगी। इससे यह पता चल सकेगा कि किस क्षेत्र से कूड़ा उठा और कहां लापरवाही हुई। अधिकारियों का मानना है कि तकनीक आधारित यह व्यवस्था पारदर्शिता बढ़ाएगी और सफाई कार्य में जवाबदेही तय करेगी।

बाक्स

एजेंसी के काम शुरू होने के बाद शहरवासियों को सबसे बड़ी राहत सड़कों पर लगे कूड़े के ढेरों से मिलेगी। नियमित कलेक्शन होने पर डंपिंग प्वाॅइंटों पर भी कड़े का जमाव कम होगा और वातावरण स्वच्छ बनेगा। इससे न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी घटेंगे।

बाक्स

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सफाई व्यवस्था में सुधार दिखाई देगा। अगले सप्ताह एजेंसी को वर्क ऑर्डर दिया जाएगा। इसके बाद एजेंसी अपना काम शुरू कर देगी। अभी भी नगर परिषद के सफाई शहर में प्रतिदिन सफाई करते हैं। प्रत्येक डंपिग प्वाइंट से समय से कूड़ा उठवाया जा रहा है।-ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद जींद।

08जेएनडी23: अर्जुन स्टेडियम के बाहर सड़क पर जलाया जा रहा कूड़ा। संवाद

08जेएनडी23: अर्जुन स्टेडियम के बाहर सड़क पर जलाया जा रहा कूड़ा। संवाद

08जेएनडी23: अर्जुन स्टेडियम के बाहर सड़क पर जलाया जा रहा कूड़ा। संवाद

[ad_2]