[ad_1]
Last Updated:
Surajkund Mela Accident Live News: हरियाणा के सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में शनिवार को झूला टूटने से एसएचओ की मौत हुई, 12 घायल हुए. हादसे के बावजूद रविवार को दर्शकों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची. पु…और पढ़ें
हरियाणा में सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में झूला टूटने से एसएचओ की मौत हो गई और 12 लोग घायल हुए थे.
फरीदाबाद. हरियाणा में सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में झूला टूटने से एसएचओ की मौत हो गई और 12 लोग घायल हुए थे. हालांकि, इस हादस का दर्शकों की संख्या पर कोई असर नहीं दिखा और रविवार को दर्शकों की संख्या एक दिन पहले के मुकाबले चार गुना से ज्यादा हो गई. मेले में इतनी भीड़ थी कि लोगों को खड़े होने की जगह भी मुश्किल से मिल रही थी. रविवार को इंस्पेक्टर का उनके पैृतक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया.
शनिवार की घटना के बाद रविवार को शुरुआत में मेले में कम लोग थे, लेकिन जैसे ही खबर फैली कि हादसे के बावजूद मेला चल रहा है, भीड़ तेजी से बढ़ने लगी. दोपहर दो बजे तक मेले में लोगों की संख्या काफी ज्यादा हो गई थी. मेला प्रबंधन के मुताबिक, शनिवार को करीब 50,000 लोग आए थे, जबकि रविवार को 2,25,000 से ज्यादा लोग पहुंचे. अधिकारियों ने बताया कि भारी भीड़ को संभालने के लिए रविवार को अतिरिक्त द्वार खोलने पड़े.
पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि 38वें संस्करण में 15 लाख से ज्यादा पर्यटक आए थे, और इस बार सिर्फ नौ दिनों में 7.28 लाख लोग मेले में आ चुके हैं. अगले हफ्ते में और ज्यादा लोग आने की उम्मीद है, जिससे मेला पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ सकता है.
अधिकारी ने बताया कि मेले के नौवें दिन की शुरुआत शोक के माहौल में हुई. ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिस निरीक्षक जगदीश प्रसाद को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. उन्होंने बताया कि दोपहर तीन बजे के बाद मंच की सारी सीटें भर गईं और लोग आखिरी पंक्ति तक कतार में खड़े थे.
शनिवार को हुआ था हादसा
गौर रहे कि शनिवार शाम करीब छह बजे झूला अचानक गिर गया, जिसमें बैठे 19 लोगों में से 12 घायल हो गए और एक की मौत हो गई. मृतक पुलिस निरीक्षक जगदीश प्रसाद थे, जिन्हें 2019-20 में हरियाणा के राज्यपाल ने पुलिस पदक दिया था. अधिकारियों ने बताया कि झूला गिरने से करीब एक घंटे पहले मेला स्थल का एक फाटक गिर गया था, जिससे एक बच्चे समेत दो लोग घायल हो गए थे.
हादसे को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के आदेश
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हादसे की वजह जानने के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है. घटना की एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के निर्देश पर फरीदाबाद में पुलिस उपायुक्त (अपराध) की देखरेख में एक एसआईटी बनाई गई है.
सीएम सैनी ने कहा कि झूला गिरने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं, और लोगों को बचाने की कोशिश में जान गंवाने वाले पुलिस निरीक्षक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की. सीएम ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले 58 वर्षीय एसएचओ जगदीश प्रसाद को 2019-20 में पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था. उन्होंने घोषणा की कि सूरजकुंड घटना में गंभीर रूप से घायलों को राज्य सरकार की ओर से एक.एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि सूरजकुंड मेले में झूलों की रोजाना जांच की जाती है, और इस मामले में एक रिपोर्ट तैयार की जाती है.
झूला कंपनी के दो आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
डीजीपी अजय सिंघल के निर्देश पर फरीदाबाद के पुलिस उपायुक्त (अपराध) की देखरेख में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है. हरियाणा पुलिस ने बताया कि हिमाचल फन केयर कंपनी के मालिक और मेले में झूले लगाने के लिए ज़िम्मेदार मोहम्मद शाकिर के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और कानून की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. बयान में कहा गया है कि जांच के दौरान शाकिर और एक अन्य आरोपी नितेश को गिरफ्तार किया गया. मोहम्मद शाकिर हिमाचल के सिरमौर जिले के रहने वाले हैं और नीतेश यूपी के मेरठ से है. घायलों के बारे में सैनी ने बताया कि फरीदाबाद के सुप्रीम हॉस्पिटल में भर्ती आठ घायल लोगों में से चार को डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि बाकी का इलाज अभी भी किया जा रहा है. उन्होंने आगे बताया कि सिविल हॉस्पिटल में भर्ती अन्य घायलों को भी डिस्चार्ज कर दिया गया है.
आप और इनेलो ने सरकार पर साधा निशाना
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने रविवार को आरोप लगाया कि यहां सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से संबंधित हादसा हरियाणा सरकार की घोर लापरवाही का नतीजा है. उन्होंने हरियाणा सरकार के एक मंत्री पर इस दुर्घटना को “ईश्वर की इच्छा” बताकर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया. आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ढांडा ने इस घटना को अत्यंत दुखद और चौंकाने वाला बताया. उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिस आयोजन को “विश्वस्तरीय” बता रहे थे, उसी में सुरक्षा और प्रशासनिक लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ.
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि यह घटना प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा प्रबंधन में गंभीर खामियों को उजागर करती है.
उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पर्याप्त सुरक्षा और आपात व्यवस्था न होने से आम लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है.
February 9, 202613:18 IST
Surajkund Mela Accident News: सूरजकुंड मेले में हादसे में शहीद इंस्पेक्टर की बेटी की होनी थी शादी
सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से शहीद इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के दो बेटियां और एक बेटा है. बेटे गौरव ने बताया कि मेला शुरू होने से ठीक पहले परिवार की उनसे आखिरी मुलाकात हुई थी. उन्होंने मेले के समाप्त होने के बाद ही दोबारा मिलने का वादा किया था, लेकिन यह मुलाकात आखिरी साबित हुई. गौरव ने बताया कि मेरी एक बहन की शादी नवंबर में होनी थी, लेकिन अब सब कुछ बर्बाद हो गया है.
February 9, 202612:06 IST
Surajkund Mela Accident News: सूरजकुंड मेले में झूलों की रोजाना हो रही है जांचः डीसी

February 9, 202611:26 IST
Surajkund Mela Accident News: सूरजकुंड मेले में हादसे के बाद अब यहां पर सभी झूले बंद कर दिए
हरियाणा के सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से हुए हादसे के बाद अब यहां पर सभी झूले बंद कर दिए गए हैं. इससे वहां पर मौजूद करीब 72 स्टाल पर भी कोई आवाजाही नहीं हो रही है. कुल 14 झूले बंद किए गए हैं और यहां पर स्टॉल लगाने वालों की रोजी रोटी पर संकट आ गया है. फिलहाल, सुरक्षा मानकों की जांच के बाद ही झूले वाले सेक्शन खोले जा सकते हैं. हालांकि, 15 फरवरी तक मेला चलेगा.
February 9, 202610:14 IST
Surajkund Mela Accident News: शहीद इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद का गांव में अंतिम संस्कार

February 9, 202609:06 IST
Surajkund Mela Accident News: सूरजकुंड मेले में हादसे में पुलिस के और भी जवान घायल

February 9, 202608:52 IST
Surajkund Mela Accident News: सूरजकुंड मेले में हादसे में एसएचओ जगदीश प्रसाद को शहीद का दर्जा
हरियाणा के सूरजकुंड मेले में झूला टूटने के दौरान मौत का शिकार हुए एसएचओ जगदीश प्रसाद, यूपी के मथुरा के देंगरा गांव के रहने वाले थे. जगदीश प्रसाद का जन्म 5 मार्च 1968 को हुआ था. वह पलवल पुलिस लाइन में तैनात थे और सूरजकुंड मेले में ड्यूटी पर भेजे गए थे. जगदीश की 31 मार्च को रिटायरमेंट थी. जगदीश प्रसाद के एक बेटा और दो बेटियां हैं. उनके बेटे और बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि सबसे छोटी बेटी अभी पढ़ाई कर रही है. साल 2019 में उन्हें पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया था. सब इंस्पेक्टर जगदीश लोगों की जान बचाते हुए काल का ग्रास बन गए.
February 9, 202608:43 IST
Surajkund Mela Accident News: सूरजकुंड मेले के घायलों को एक.एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने का ऐलान
हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में घायल हुए आठ घायल लोगों में से चार को डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि बाकी का इलाज अभी भी किया जा रहा है. सिविल हॉस्पिटल में भर्ती अन्य घायलों को भी डिस्चार्ज कर दिया गया है. मेले में अब झूलों की सुरक्षा जांच भी की जा रही है. वहीं, आम आदमी पार्टी और इनेलो ने पूरे मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. हादसे में शहीद हुए एसएचओ जगदीश प्रसाद को 2019-20 में पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था. सराकर ने घायलों को एक.एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया है.
February 9, 202608:08 IST
Surajkund Mela Accident News: सूरजकुंड मेले में झूला लगाने वाली कंपनी का मालिक और साथी गिरफ्तार
हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड में झूला टूटने की घटना के बाद कंपनी के मालिक और साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हिमाचल फन केयर कंपनी ने यह झूला लगाया था और पुलिस उपायुक्त की देखरेख में एसआईटी बनाई गई है. पुलिस ने बताया कि हिमाचल फन केयर कंपनी के मालिक और मेले में झूले लगाने के लिए ज़िम्मेदार मोहम्मद शाकिर के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और कानून की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. शाकिर के अलावा, आरोपी नितेश को गिरफ्तार किया गया. मोहम्मद शाकिर हिमाचल के सिरमौर जिले के रहने वाले हैं और नीतेश यूपी के मेरठ से है.
February 9, 202608:03 IST
Surajkund Mela Accident News: सूरजकुंड मेले में हादसे के बाद चार गुना बढ़ गई भीड़

[ad_2]




