पंच परिवर्तन लाना जरूरी : लखपत सिंह Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Mon, 09 Feb 2026 01:15 AM IST




करनाल। कुंजपुरा खंड के नलिपार गांव में रविवार को हिंदू सम्मलेन का आयोजन किया गया। इसमें मंडल के सात गांवों से सनातन संस्कृति को जानने व मानने वाले बंधुओं व मातृ शक्ति ने भाग लिया। मुख्य वक्ता आरएसएस के जिला प्रचारक लखपत सिंह ने कहा कि पंच परिवर्तन लाना जरूरी है ताकि दोबारा भारत को विश्व गुरु बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से आज संघ शताब्दी वर्ष मना रहा है। सुप्रसिद्ध समाजसेवी रामप्रकाश ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज हिंदू समाज को खुद से समाज हित का चिंतन करने की आवश्यकता है ताकि युवाओं में फैलती विकृतियों को रोका जा सके। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
पंच परिवर्तन लाना जरूरी : लखपत सिंह