पंजाब-चंडीगढ़ में 14 फरवरी तक बारिश की संभावना नहीं: दिन में तेज हवाएं चलेंगी, सुबह और शाम ठंड, फरीदकोट में सबसे कम तापमान – Chandigarh News Chandigarh News Updates

[ad_1]


पंजाब और चंडीगढ़ में अब सुबह-शाम की ठंड रह गई है, जबकि दिन में तेज धूप निकल रही है। आज से लेकर 14 फरवरी तक मौसम शुष्क (ड्राई) रहेगा। बारिश और धुंध की कोई संभावना नहीं है। दिन में हवाएं जरूर चलेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान मानसा में 25.3 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि सबसे कम तापमान फरीदकोट में 5 डिग्री रहा है।
मौसम विभाग के अनुमान से अधिक तापमान मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, मोगा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, मोहाली, पटियाला, संगरूर, बरनाला, मानसा, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर और फाजिल्का में तेज हवाएं चलेंगी। अगले दो दिनों के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है। तापमान में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होने वाला है और इसके बाद 11 तारीख से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, अब सभी स्थानों का अधिकतम तापमान 21.7 से लेकर 25.3 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग ने इस सप्ताह 24 डिग्री तक तापमान रहने की उम्मीद जताई थी। इसी तरह न्यूनतम तापमान 5.4 से लेकर 9.4 डिग्री सेल्सियस के बीच है। पहाड़ों पर पहुंचा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी विक्षोभ पहले उत्तर अफगानिस्तान के पास था, लेकिन अब यह उत्तर पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में पहुंच गया है। यह जमीन से करीब 3 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है और ऊपर की हवाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा, रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी इलाकों को प्रभावित कर सकता है। इस वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम में बदलाव हो सकता है। कल से तापमान 2 से 4 डिग्री बढ़ेगा चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर तेज सतही हवाएँ चलने की संभावना है।

[ad_2]
पंजाब-चंडीगढ़ में 14 फरवरी तक बारिश की संभावना नहीं: दिन में तेज हवाएं चलेंगी, सुबह और शाम ठंड, फरीदकोट में सबसे कम तापमान – Chandigarh News