[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की अलग-अलग टीमों ने तीन युवकों को 17.141 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एसपी दीपक सहारन ने बताया कि एएनसी सिरसा की एक टीम शुक्रवार को एमसी कॉलोनी सिरसा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने प्रथम निवासी डीसी कॉलोनी सिरसा को 7.86 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। इसी प्रकार, एएनसी की दूसरी टीम ने शहर के माल गोदाम रोड पर दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर युवकों के पास से 10.55 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में एक युवक ने बताया कि उसका नाम अंश है,वह खैरपुर सिरसा में रहता है। वहीं, दूसरे युवक ने बताया कि उसका नाम बंटी है,वह जंडीवाली गली रानियां गेट सिरसा का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को अदालत ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
[ad_2]
Sirsa News: शहर में तीन युवकों से मिली 17.141 ग्राम हेरोइन


