{“_id”:”6988eab90d021881f60e8e1b”,”slug”:”cadets-of-jairam-sainik-school-actively-participated-in-pariksha-pe-charcha-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-149814-2026-02-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kurukshetra News: जयराम सैनिक स्कूल के कैडेट्स ने परीक्षा पे चर्चा में सक्रिय भागीदारी की”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कुरुक्षेत्र। जयराम सैनिक स्कूल के कैडेट्स सीधा प्रसारण देखते हुए। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में जयराम सैनिक स्कूल कैडेट की सक्रिय भागीदारी रही। जयराम सैनिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित परीक्षा पे चर्चा के नौवें संस्करण का सीधा प्रसारण जयराम सैनिक स्कूल में उत्साहपूर्वक देखा गया। इस अवसर पर कक्षा छठी व सातवीं के सैनिक कैडेट ने एक घंटे के विशेष सत्र में भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के परीक्षा भय को दूर करना और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आत्मविश्वास से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहकर परीक्षा को एक अवसर के रूप में देखने की सीख दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, आत्म मूल्यांकन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साथ ही शिक्षकों को मार्गदर्शक की भूमिका निभाने और अभिभावकों को बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालने की सलाह दी गई।
Trending Videos
[ad_2]
Kurukshetra News: जयराम सैनिक स्कूल के कैडेट्स ने परीक्षा पे चर्चा में सक्रिय भागीदारी की