[ad_1]
चंडीगढ़ पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीते शनिवार पंचकूला से आए दुकादार की कार से 4.20 लाख रुपए से भरा बैग चुरा कर फरार हो गया था। पुलिस को आरोपी के पास से चोरी की गई रकम में से 3 लाख 14 हजार और 500 रुपए बरामद कर लिए हैं। आरोपी की पहचान सरवन कुमार निवासी हल्लोमाजरा के रूप में हुई है। दो प्वाइंटों में इस चोरी के मामले को जाने 1. 500 और 200 के नोट थे
इस बारे में चतुर्भुज निवासी सेक्टर-12A, पंचकूला (हरियाणा) ने पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह सेक्टर-26, चंडीगढ़ में कन्फेक्शनरी (मिठाई) का व्यवसाय करता है। 7 फरवरी को लगभग सुबह 8:30 बजे, वह अपने घर से दुकान के लिए निकला था। उसके पास नीले प्रिंट वाला एक सफेद बैग था, जिसमें ₹4,20,000 नकद थे। इसमें ₹500 के नोटों में ₹4,00,000 और ₹200 के नोटों में ₹20,000 थे। उसका आधार कार्ड भी साथ में था। 2. बाथरूम से आया तो बैग चोरी
पीड़ित ने बताया कि वह अपनी गाड़ी ओमनी नंबर HR-68-A-3194 से अनाज मंडी पहुंचा और वाहन को सत्संग भवन के पास पार्क किया। उसने बैग गाड़ी की आगे बाईं सीट पर रखा और शौचालय उपयोग करने के लिए सत्संग भवन चला गया। लगभग 5 मिनट बाद जब वह वापस आया, तो उसकी गाड़ी से बैग गायब था। 3. पुलिस ने चुराई रकम बरामद की
इसके बाद उसने अपने स्तर पर पड़ताल की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने इलाके में लगे कैमरे देखे और मामला सुलझाने के लिए एक्शन लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने कितने और मामलों को अंजाम दिया है।
[ad_2]
चंडीगढ़ पुलिस ने एक चोर को पकड़ा: कार से 4.20 लाख रुपए का बैग चुराया था, पीड़ित पंचकूला का रहने वाला – Chandigarh News



पंजाब DGP-जालंधर CP से दिल्ली विधानसभा ने मांगा जवाब: लेटर भेज कहा-आखिरी मौका, नहीं तो अवमानना का केस, सिख गुरुओं पर टिप्पणी मामला – Jalandhar News Chandigarh News Updates