{“_id”:”6988f069e38e83d782087561″,”slug”:”a-grand-procession-will-be-taken-out-on-mahashivratri-karnal-news-c-18-knl1018-841822-2026-02-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Karnal News: महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:52 AM IST
.सांग का मंचन करते कलाकार । संस्थान
करनाल। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा, पुराना सर्राफा बाजार की ओर से महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शहर में धार्मिक उल्लास चरम पर है। 15 फरवरी को करनाल शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसी उपलक्ष्य में रामलीला मैदान में 10 दिवसीय सांग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को सांग उत्सव में प्रसिद्ध कलाकारों ने ‘नौरत्न सांग’ का प्रभावशाली मंचन किया। सांग देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहर से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। सत्यनारायण मंदिर, हनुमान गली में आयोजित शिव पुराण कथा के कथा वाचक आचार्य मिथलेश नंदन ने कहा कि भगवान शिव कल्याण के मूल स्रोत हैं और उनकी सच्ची भक्ति से सभी कष्ट दूर होते हैं। ब्यूरो
Trending Videos
[ad_2]
Karnal News: महाशिवरात्रि पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा