Hisar News: वन विभाग से पेड़ काटने की मिली मंजूरी, छह सड़कें होंगी चौड़ी Latest Haryana News

[ad_1]

हिसार। जिले में आधा दर्जन सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। सड़कों की चौड़ाई बढ़ाकर 12 से 18 फीट की जाएगी। अभी तक वन विभाग की अनुमति न मिलने के कारण यह काम अटका पड़ा था। अब विभाग ने पेड़ काटने की मंजूरी दे दी है। जल्द ही इन सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने का काम शुरू हो जाएगा।

मार्केट कमेटी की काफी सड़कें पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को स्थानांतरित कर दी गईं थीं। इन सड़कों की चौड़ाई 12 फीट थी। अब बीएंडआर की तरफ से इन सभी सड़कों की चौड़ाई बढ़ाकर 18 फीट की जा रही है। बीएंडआर की तरफ से इन सड़कों के टेंडर अलॉट कर दिए गए थे। मगर इन सड़कों की चौड़ाई बढ़ने में पेड़ बाधा बन रहे थे। इसके लिए बीएंडआर ने वन विभाग से पेड़ों को काटने की अनुमति मांगी हुई थी।


इन सड़कों की बढ़ाई जाएगी चौड़ाई

– बाडो ब्राह्मणान से कंवारी वाया बाडो जाटान

– भेरियां से पातन

– गांवड़ से मेहरियां राजस्थान सीमा तक

– मंगाली सिंघरान रोड से जंभेश्वर

– हिसार-मंगाली-स्याहड़वा रोड से ढाणी सुरतिया स्कूल

– रावतखेड़ा, बड़वा से रुपाणा


15 फरवरी के बाद सड़कों के निर्माण कार्य होंगे शुरू

अब 15 फरवरी के बाद सड़कों के निर्माण कार्य शुरू होंगे। तापमान कम होने के कारण दिसंबर में तारकोल वाली सड़कों के निर्माण कार्य बंद कर दिए जाते हैं, क्योंकि कम तापमान में तारकोल मजबूती नहीं पकड़ पाता। अब सर्दी काफी काम हो गई है और तापमान में काफी बढ़ोतरी हो गई है। अधिकारियों के अनुसार जब दिन का तापमान 25 डिग्री और रात का तापमान 15 डिग्री तक पहुंच जाए तो ऐसे मौसम में तारकोल संबंधी कार्य किए जा सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक अब करीब 50 सड़कों के मजबूतीकरण के कार्य शुरू होंगे।


इन सड़कों की मजबूतीकरण के कार्य होंगे शुरू

– तवलंडी रुक्का से बाडो ब्राह्मणान वायाा हरिता

– हिसार-मंगाली-स्याहड़वा से बाडो जाटान वाया भेरी

– बालावास-दुबेटा-तलवंडी रुक्का

– मुकलान से देवा

– तलवंडी राणा


सेक्टर 16-17 आरओबी का भी काम होगा शुरू

वहीं अब सेक्टर 16-17 आरओबी की सड़क मजबूतीकरण का कार्य भी शुरू होगा। इस दौरान आरओबी के साथ सर्विस रोड की सड़क का भी मजबूतीकरण किया जाएगा। इसके अलावा सर्विस रोड पर बने बरसाती नाले का कनेक्शन का कार्य भी किया जाएगा। इस दौरान नाले का कुछ हिस्सा भी बनाया जाएगा।


कई सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने में पेड़ बाधा बन रहे थे। अब इन्हें काटने की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इन सड़कों का काम शुरू किया जाएगा। इसके अलावा अब तारकोल संबंधी कार्य भी शुरू किए जाएंगे। – जतिन खुराना, एक्सईएन, बीएंडआर

[ad_2]
Hisar News: वन विभाग से पेड़ काटने की मिली मंजूरी, छह सड़कें होंगी चौड़ी