पंचकूला में BJP का बजट पर व्यापारियों से संवाद: प्रधान मित्तल बोले-सीएम ले रहे हर वर्ग की राय; जनता के अनुकूल होगा बजट – Panchkula News Chandigarh News Updates

[ad_1]


पंचकूला के सेक्टर-9 की पंडित दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय मार्केट में 2026 के आम बजट पर व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, जिला उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रमोद वत्स, बजट 2026 के जिला संयोजक सीए पंकज गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राकेश गोयल मौजूद रहे। भाजपा के जिला प्रधान अजय मित्तल ने संवाद कार्यक्रम संबोधित करते हुए कहा कि देश की तेज़ गति से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था में व्यापारियों का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प की सिद्धि हेतु देश का हर व्यापारी पूरी सिद्दत से इकॉनमी को मज़बूत करने में अपना अमूल्य योगदान दे रहा है। अजय मित्तल ने कहा हरियाणा बजट को लेकर भी व्यापारियों से सुझाव लिए गए हैं। मित्तल के अनुसार सकारात्मक पहल की सभी व्यापारियों ने सराहना की है। जिला संगठन समाज के सभी वर्गों के साथ संपर्क कर बजट पर चर्चा कर रही है, जिसमे किसान, महिलाएं, युवा, छात्र, कामगार मज़दूर, श्रमिक व अन्य प्रमुख है। बजट के बिंदुओं से व्यापारियों को करवाया अवगत बजट के निमित्त गठित टोली के जिला संयोजक सीए पंकज गुप्ता ने बजट में व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों से व्यापारियों को अवगत करवाया। व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने बताया, पंचकूला ज़िले का व्यापारी केंद्रीय बजट 2026 को लेकर काफी उत्साहित और खुश है। वरिष्ठ भाजपा नेता और हरियाणा फार्मेसी कौंसिल के चेयरमैन बीबी सिंगल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यापारियों से मिले सकारात्मक प्रतिक्रिया और समर्थन के लिए धन्यवाद किया।

[ad_2]
पंचकूला में BJP का बजट पर व्यापारियों से संवाद: प्रधान मित्तल बोले-सीएम ले रहे हर वर्ग की राय; जनता के अनुकूल होगा बजट – Panchkula News