Surajkund Mela Accident Live: आखिरकार कौन है सूरजकुंड मेले हादसे का जिम्मेदार? पुलिस निरीक्षक की मौत, वेंडर पर केस, अबतक क्या कुछ हुआ Haryana News & Updates

[ad_1]

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेला 2026 में एक बहुत बड़ा हादसा हुआ है. मेले में लगा झूला शनिवार शाम 6 बजे अचानक तकनीकी खराबी के कारण टूटकर गिर गया. इससे वहां हड़कंप मच गया. हादसे के वक्त झूले के आस-पास काफी संख्या में लोग मौजूद थे. वहीं खुद झूले पर 26 लोग सवार थे. घायल लोगों को बचाने के लिए ड्यूटी पर मौजूद हरियाणा पुलिस के निरीक्षक जगदीश प्रसाद दौड़कर पहुंचे तो झूला दोबार टूटकर उनके ऊपर गिर गया. इससे वह घायल हो गए और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. इस हादसे के बाद चारों तरफ एक ही सवाल है कि झूला कैसे टूटा? किस तरफ से टूटा? किसकी लापरवाही से टूटा? इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर रूह कांप जा रही है. आइए जानते हैं सबकुछ….

सूरजकुंड हादसे की होगी SIT जांच

घटना ने पूरे मेले में अफरा-तफरी मचा दी और साथ ही कई सवाल खड़े हो गए. अब सारे सवालों के जवाब एसआईटी ढूंढेगी. फरीदाबाद पुलिस ने एसआईटी की टीम गठित की. पढ़ें पूरी खबर

8 में 2 डिस्चार्ज

उपायुक्त आयुष सिन्हा, tourisum MD पार्थ गुप्ता ने सूरजकुंड स्थित सुप्रीम अस्पताल में भर्ती घायलों से रविवार सुबह फिर से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. फिलहाल, अस्पताल में भर्ती 8 में से 2 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं. वहीं 6 का उपचार जारी है. बीके सिविल अस्पताल में भर्ती सभी 4 घायल इलाज के बाद डिस्चार्ज किए गए. सभी घायलों का हर घंटे अपडेट लिया जा रहा. इस दौरान एडीसी सतबीर मान, डीसीपी NIT मकसूद अहमद मौके पर मौजूद रहे.

हादसे का मेले पर नहीं पड़ेगा असर!

जिला प्रशासन फरीदाबाद और मेला अथॉरिटी की ओर से यह स्पष्ट किया जाता है कि 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प महोत्सव का आयोजन रविवार को भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा. हाल ही में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मद्देनज़र, एहतियातन झूला क्षेत्र को आगामी जांच पूरी होने तक अस्थायी रूप से बंद किया गया है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा सुरक्षा मानकों की पूर्ण समीक्षा की जा रही है. महोत्सव परिसर के अन्य सभी सांस्कृतिक, शिल्प, खान-पान एवं मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम पूरी तरह सुरक्षित हैं और सुचारु रूप से संचालित हो रहे हैं. पर्यटकों एवं आम जनता की सुरक्षा प्रशासन व मेला अथॉरिटी की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

7 फरवरी को हुआ हादसा
फरीदाबाद में आयोजित किए जा रहे सूरजकुंड मेला में शनिवार शाम करीब 6 बजे एक झूला अचानक तकनीकी खराबी के कारण टूटकर गिर गया. इससे कई लोग घायल हो गए. घटना के समय ड्यूटी पर तैनात निरीक्षक जगदीश ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए तुरंत लोगों को बचाने के लिए दौड़ पड़े. लोगों को सुरक्षित निकालने के दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. डीजीपी अजय सिंघल ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया. श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इंस्पेक्टर जगदीश के परिजनों को पॉलिसी के तहत 1 करोड़ रुपये तथा विभाग द्वारा दिए जाने वाले अन्य लाभ प्रदान किए जाएंगे. हरियाणा पुलिस की तरफ से परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी.

पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे से बातचीत में डीजीपी ने बताया कि कैसे हुई इंस्पेक्टर की मौत. डीजीपी ने बताया कि जब झूला टूटा तो इंस्पेक्टर लोगों को बचाने के लिए उतरे. उसी दौरान झूला दुबारा टूटा, जिससे उनकी मौत हो गई.

मथुरा से था कनेक्शन


दिवंगत निरीक्षक जगदीश जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे. उनका जन्म 5 मार्च 1968 को हुआ था. वे 31 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन पलवल से सूरजकुंड मेला ड्यूटी हेतु नियुक्त किए गए थे. अपने कर्तव्यों के प्रति उनकी निष्ठा, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के लिए वे विभाग में जाने जाते थे.

ये हुए दुर्घटनाग्रस्त, सभी उपचाराधीन

दुर्घटना में नीलय (सहायक उपनिरीक्षक), पत्नी विजयपाल निवासी बादशाहपुर; सुनील पुत्र रविन्द्र निवासी आरोहा, जिला महेंद्रगढ़; हर्ष प्रकाश पुत्र रामप्रकाश निवासी एफ-176, पॉकेट-1, ग्रेटर नोएडा; प्रशांत पुत्र शंकर लाल निवासी दूबेपुर, जिला धौलपुर (राजस्थान); अनिशा पुत्री जितेन्द्र निवासी मकान नं. 20, पार्ट-2, फरीदाबाद; शिवानी पुत्री रमेश निवासी विरोना टावर, सेक्टर-78 नोएडा; तथा परविंदर (अन्य विवरण प्रतीक्षित) घायल हुए हैं. सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार जारी है.

डीजीपी अजय सिंघल ने घायलों का जाना हाल
पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने सूरजकुंड मेला दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए आज अस्पताल का दौरा किया. उन्होंने भर्ती घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली. डीजीपी ने प्रत्येक घायल से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार एवं पुलिस विभाग उनके समुचित उपचार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं.

सूरजकुंड मेले में कैसे टूटा झूला?
सूरजकुंड मेले में झूला टूटने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वो करीब एक मिनट का है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि गोल गोल घुमाते हुए झूला हवा से जमीन की तरफ आता है और फिर जमीन से हवा में जाता है. झूला झूल रहे लोगों को ये अहसास भी नहीं था कि अगला एक मिनट उन पर कितना भारी गुजरने वाला है. एक मिनट 9 सेकेंड के इस वीडियो में ठीक एक मिनट 3 सेकेंड पर झूला बाएं हिस्से की तरफ से टूट जाता है.

हादसे का जिम्मेदार कौन?

हादसे के लिए झूला ऑपरेटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की बात कही जा रही है. मगर, सवाल ये है कि क्या सिर्फ झूला ऑपरेटर ही हादसे का जिम्मेदार है? क्या लोग सिर्फ मेले के झूला ऑपरेटर के विश्वास के दम पर घूमने आए थे? क्या जिम्मेदारी प्रशासन की नहीं बनती, जिसने ऐसे झूलों के इंस्पेक्शन के लिए टीम नहीं रखी? अगर रखी तो जिम्मेदार वो टीम या संबंधित अधिकारी नहीं हैं?

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दुख जताया
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि इस हादसे में जो व्यक्ति अपनी जान गंवाया है, उसके परिवार के प्रति उनकी हार्दिक संवेदनाएं हैं. साथ ही, उन्होंने घायल लोगों के उचित और त्वरित इलाज के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं.

हादसे में घायल सभी 12 लोगों को चल रहा इलाज: डॉ. अरविंद शर्मा
जानकारी के अनुसार, हादसे के समय मेले की मुख्य चौपाल और छोटी चौपाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होने वाले थे. छोटी चौपाल पर गायक नवीन पूनिया की प्रस्तुति पूरी हो चुकी थी. हादसे के बाद मुख्य चौपाल पर स्टैंडअप कॉमेडियन अमित टंडन और गायिका शिबानी कश्यप के कार्यक्रम रद्द कर दिए गए और पूरे मेला परिसर को खाली कराया गया. देर रात हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मेला पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना. उन्होंने बताया कि कुल 12 लोग घायल हुए, जिनमें आठ सुप्रीम अस्पताल और चार नागरिक अस्पताल में भर्ती हैं. समय पर इलाज मिलने के कारण सभी की स्थिति खतरे से बाहर है.

झूलों के ढीले नट बोल्ट दे रहे हैं हादसों को दावत, न्यूज 18 इंडिया का झूलों पर रियलिटी चेक

कल प्रशासन की तरफ से कहा गया कि हर रोज इंस्पेक्शन होता है, लेकिन न्यूज 18 इंडिया के कैमरे में कैद हुई है कुछ हैरान करने वाली तस्वीर. जिस सुनामी नाम का झूला टूटकर गिरा है उसके ठीक पास में एक और झूला है. इस झूले की सीट में जो नट बोल्ट लगे हैं वह पूरी तरह से ढीले पड़े हैं, जो किसी भी हादसे को दावत दे रहे हैं. सूरजकुंड मेले में जिस जगह कल झूला गिरा वहां से फिलहाल टूटे हुए झूले को हटा दिया गया है. कल शाम 6.15 बजे ये हैंगिंग झूला, जिसका नाम सुनामी झूला था वो चलते चलते टूट गया. हादसे के वक्त इस झूले में कुल 26 लोग झूला झूल रहे थे. इस हादसे 13 लोग घायल हुए हैं.

[ad_2]