[ad_1]
– दुकानदारों के विरोध करने पर लगाई फटकार, बोले-सरकारी काम में बाधा न डालें
– दुकान 12 फीट, बाहर काउंटर 10 फीट जगह पर, अधिकारियों ने जब्त किए
फोटो – 33 से 36
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। मुख्य बाजारों के बाद अब मुख्य रोड का अतिक्रमण टीम के निशाने पर आ गया है। टीम को लगातार इन सड़कों पर अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर परिषद की टीम ने बरनाला रोड पर दो घंटे तक कार्रवाई की। कर्मचारियों ने लोगों के बड़े-बड़े फूड स्टोरेज रैक व अन्य सामान उठाया।
अधिकारियों के अनुसार दो ट्राॅली के करीब होर्डिंग, बैनर, खोखे आदि उठाए गए हैं। हालांकि, इस दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध जताया और बहसबाजी की। सामान उठाने से टीम को रोकने का प्रयास किया। उन्होंने स्थायी अतिक्रमण पर भी कार्रवाई करने की मांग की। टीम इंचार्ज सीएसआई ने उन्हें स्पष्ट किया कि वे यदि कार्रवाई को रोकने या विवाद खड़ा करने का प्रयास करेंगे तो उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी। इसलिए वे कानून को अपने हाथ में लेने का प्रयास न करें।
वहीं, दूसरी ओर नगर परिषद की दूसरी टीम ने नगर सुधार मंडल की मेला ग्राउंड स्कीम की जमीन पर अवैध रूप से बनी झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, झुग्गियों को हटाने को लेकर पहले ही अनाउसमेंट व नोटिस दिए गए थे। लोगों से अपील की गई थी कि वे सरकारी जमीन से अपना अतिक्रमण हटा लें। सरकारी जमीन पर विकास कार्य शुरू करवाए जाएंगे।
इसके बाद भी 10 से 15 झुग्गी वालों ने अपना कब्जा नहीं हटाया। ऐसे में जेई रोहित हुड्डा की अगुवाई में टीम ने झुग्गियों पर जेसीबी चलाई गई। नगर परिषद को मेला ग्राउंड में सीवरेज, पेयजल लाइन बिछानी है। साथ ही स्ट्रीट लाइट, सड़क व पार्क आदि का निर्माण करना है। अतिक्रमण हटाने के बाद इन कार्यों को तेजी से करवाया जाएगा।
4 बजे बाद दोबारा सड़कों के साथ सज जाता है फूड मार्केट
बरनाला रोड पर भूमण शाह चौक से बस स्टैंड को जाने वाली सड़क के एक ओर बड़े स्तर पर फूड मार्केट लगता है। शाम चार बजे के बाद विभिन्न प्रकार की फास्ट फूड की दुकानें लग जाती हैं। इन दुकानों पर वाहनों की लंबी लाइनें लगती हैं और सड़क जाम हो जाती है। कई बार हादसे होने की सूरत में विवाद हो चुका है। हालांकि, सुबह नगर परिषद की टीम ने काउंटरों के ताले तोड़कर सामान जब्त किया है। इस दौरान दुकानदारों ने आश्वासन दिया कि वे फास्ट फूड काउंटर बाहर नहीं निकालेंगे। वहीं, कुछ दुकानदारों ने कहा कि उनका तीन फीट का एरिया बनता है। वहां तक तो वह लगा सकते हैं। इस पर सीएसआई ने कहा कि सरकारी जमीन पर एक फीट भी कोई कब्जा नहीं कर सकता है और तीन फीट किसी को नहीं दिया गया है।
बॉक्स
दो दिनों में इस प्रकार रहा है अभियान
नगर परिषद ने बुधवार को बाजारों में अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया था। उसके बाद वीरवार को बेगू रोड और मार्केट दोनों जगहों पर कार्रवाई की। बेगू रोड पर बड़े स्तर पर अभियान चलाकर सामान जब्त किया गया। इससे पूर्व ऑटो मार्केट में अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई हुई थी। पार्किंग की जगह को खाली करवाया गया था।
यहां पर व्यवस्था बनाना बाकी
– डबवाली रोड पर अरोड वंश चौक तक
– डबवाली रोड पर चोटाला हाउस से लेकर एयरफोर्स स्टेशन तक
– परशुराम चौक से आंबेडकर चौक
– रानियां रोड
– हिसार रोड पर बस स्टैंड से लेकर महाराणा प्रताप चौक
– गीता भवन वाली गली
अतिक्रमण की लगातार मिल रही है शिकायत
अधिकारियों ने बताया कि बरनाला रोड पर दुकानों के आगे रेहड़ियां, फूड काउंटर व जनरेटर की शिकायत लगातार मिल रही है। 6 जेनरेटर रखे हुए थे। चेतावनी देने पर चार जेनरेटर मालिकों न हटा लिए है। दो को आज पुन: चेतावनी दी गई है। यदि नहीं हटाएंगे तो जब्त कर लिए जाएंगे। वहीं, रेहड़ी और फूड कोर्ट वालों पर भी कार्रवाई की गई है।
कोट्स
अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान निरंतर जारी रहेगा। पूरे शहर में अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसको लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। बरनाला रोड पर औचक तरीके से रात के शाम के समय कार्रवाई होगी। सामान भी जब्त किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस से अपील है कि इन जगहों पर वह भी व्यवस्था बनाए।
-जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद
[ad_2]
Sirsa News: बरनाला रोड पर दुकानदारों के उठाए काउंटर, दिन भर रही अफरा-तफरी




