Gurugram Viral Video: फॉर्च्यूनर सवार युवकों कार चालक को सड़क पर गिराकर पीटा; सामने आया वीडियो Latest Haryana News

[ad_1]

गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर शनिवार की रात रोड रेज की घटना सामने आई है। रोड रेज में मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने एक कार चालक को बेरहमी से पीटा। 

घटना सेक्टर-42 रैपिड मेट्रो स्टेशन के पास हुई है। वीडियो में दिख रहा है कि तीन युवक कार ड्राइवर पर मुक्के-लातों से हमला कर रहे हैं, जबकि पीड़ित युवक बचाव की कोशिश में बेबस नजर आ रहा है। फॉर्च्यूनर गाड़ी से एक लड़की ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन युवक नहीं रुके और पीड़ित को सड़क पर गिराकर पीटते रहे।

गोल्फ कोर्स रोड गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाका है, जहां पहले भी कई रोड रेज और स्टंटबाजी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। झगड़े की सही वजह अभी पता नहीं चली है, लेकिन ओवरटेकिंग को लेकर यह झगड़ा भड़का हो सकता है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

[ad_2]
Gurugram Viral Video: फॉर्च्यूनर सवार युवकों कार चालक को सड़क पर गिराकर पीटा; सामने आया वीडियो