Ambala News: शोक सभा में आए युवक की सड़क हादसे में मौत Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

Updated Sat, 07 Feb 2026 01:41 AM IST




शहजादपुर। सादिकपुर गांव में एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई। म़ृतक की पहचान बड़ी कोड़ी गांव निवासी सौदागर सिंह के रूप में हुई। शहजादपुर थाना पुलिस ने बाइक चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सादिकपुर गांव निवासी साले मनीष कुमार ने बताया कि उनके ताऊ का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। उनके शोक सभा में शामिल होने के लिए उनके जीजा सौदागर सिंह कई दिनों से उनके घर आए हुए थे। शुक्रवार रात 8 बजे के बीच वह ओर जीजा किसी काम से गांव के चौराहे की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से बाइक ने जीजा को टक्कर मार दी थी। सिर के बल गिरने पर लगी गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद

Trending Videos

[ad_2]

Source link