{“_id”:”69865227e1ff4053a60109fa”,”slug”:”illegal-constructions-were-demolished-in-makdauli-khurd-sarai-ahmed-and-rohtak-rohtak-news-c-17-roh1020-806648-2026-02-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rohtak News: मकड़ौली खुर्द, सराय अहमद और रोहतक में अवैध निर्माण गिराए”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:12 AM IST
रोहतक। जिला प्रशासन की टीम ने अभियान के तहत गांव मकड़ौली खुर्द, सराय अहमद और रोहतक में अवैध निर्माण गिराए। इन क्षेत्रों में लगभग 13.72 एकड़ भूमि में विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियों में एक अवैध निर्माण और एक चहारदीवारी, कच्चा रोड नेटवर्क और इंटरलॉकिंग टाइल्स रोड नेटवर्क को तोड़ा गया। उपायुक्त सचिन गुप्ता व जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने बताया कि जिले में अवैध निर्माण, कॉलोनी के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन की कमाई को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। जिले के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से किए जा रहे निर्माणों, कॉलोनियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। संवाद
Trending Videos
[ad_2]
Rohtak News: मकड़ौली खुर्द, सराय अहमद और रोहतक में अवैध निर्माण गिराए