Rohtak News: कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल होने के लिए की बैठक Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

Updated Sat, 07 Feb 2026 02:14 AM IST


फोटो 02 मदीना में बैठक आयोजित करते कर्मचारी युनियन सदस्य । स्रोत युनियन



महम। हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित कर्मचारी संगठन की मदीना में बैठक हुई। अध्यक्षता ब्रांच प्रधान साेमबीर डांगी ने की। संचालन ब्रांच सचिव राजेंद्र डाबला ने किया। राज्य उपप्रधान शिवकुमार व जिला प्रधान राकेश लाकड़ा ने बैठक में संबोधित किया कि देश व प्रदेश की सरकार द्वारा पूंजीपतियों के लिए ठेका प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकारी विभागों को छोटा किया जा रहा है। प्रदेश में लाखों पद खाली होने के बावजूद सरकार युवाओं की भर्ती नहीं कर रही। 12 फरवरी को प्रस्तावित हड़ताल में सभी सदस्य शामिल होकर विरोध जताएंगे। बैठक को जिला सचिव विक्रम साहू व प्रधान सचिव सुरेंद्र पहल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मुकेश, प्रवेश, सुधीर, जयवीर मलिक मौजूद रहे।

Trending Videos

[ad_2]
Rohtak News: कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल होने के लिए की बैठक