Latest Entertainment News ‘दुश्मन को ठोक दिया’ U-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत से गदगद अमिताभ बच्चन, बोले- ‘हर फॉर्म में नंबर 1’

[ad_1]

Last Updated:

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत से अमिताभ बच्चन गदगद हो उठे हैं. दिग्गज एक्टर ने भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धि पर पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी है. बिग बी कहते हैं कि भारत नंबर 1 है. हर फॉर्मेट में हम नंबर 1 हैं. हम लोग फर्स्ट वर्ल्ड हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अमिताभ बच्चन

नई दिल्ली.  बीते शुक्रवार, 6 फरवरी को भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड की टीम के छक्के छुड़ा दिए. भारत के 411 स्कोर को चेज करने जब इंग्लैड की टीम मैदान पर उतरी, तो स्कोरबोर्ड पर पहाड़ जैसा स्कोर देख उनके पहले ही पसीने छूट गए. टीम इंडिया ने 100 रनों से इंग्लैंड को रौंदते हुए छठी बार अंडर 19 वर्ल्ड कप अपने नाम किया. अंडर 19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शानदार जीत से बॉलीवुड सितारे भी गदगद हैं. अमिताभ बच्चन ने युवा खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है.

बिग बी अपने पोस्ट में लिखते हैं, ‘FB 4569 – अंडर-19 क्रिकेट इंडिया .. वर्ल्ड चैंपियन ! ठोक दिया दुश्मन को. ब्लाइंड, महिला और पुरुष क्रिकेट – सभी में वर्ल्ड चैंपियन .. हम नंबर 1 हैं .. सबसे ऊपर, दुनिया में पहले नंबर पर हैं ..हम थर्ड वर्ल्ड नहीं हैं .. हम फर्स्ट वर्ल्ड हैं !!भारत माता की जय’.

यहां देखें बिग बी का पोस्ट

अमिताभ बच्चन का पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने साझा की थी आपबीती

बता दें पिछले महीने जनवरी में रिलायंस फाउंडेशन ने एक भव्य इवेंट का आयोजन किया था जहां महिला क्रिकेट टीम और ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम को सम्मानित किया गया था. इस दौरान अमिताभ बच्चन ने अपना अनुभव साझा करते हुए एक वाकया बताया था कि कैसे कुछ समय पहले तक दुनियावाले हमें थर्ड वर्ल्ड कंट्री यानी कि तीसरे दर्जे का देश समझते थे.

बिग बी बताते हैं कि उन्हें कुछ साल पहले विदेश से एक फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने का इन्विटेशन आया था. इसपर उस देश के एक पत्रकार ने लिखा था कि इस तीसरे दर्ज के देश के तीसरे दर्जे के एक्टर को इस फिल्म फेस्टिवल से बाहर करो. बिग बी ने कहा था कि उन्हें इस बात का इतना बुरा नहीं लगा था कि किसी ने उन्हें थर्ड क्लास एक्टर कहा था, बल्कि उन्हें ये बात ज्यादा चुभी थी कि उनके देश को थर्ड क्लास देश कहा गया था.

अपने भाषण में बॉलीवुड के शहंशाह ने आगे कहा था कि हमारी क्रिकेट टीम ने लगभग सभी फॉर्मेट में अपना दम दिखा ट्रॉफी अपने नाम की है. ये साबित करता है कि हम नंबर 3 देश नहीं हैं, हम नंबर 1 हैं. अब टॉप पर हैं.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

homeentertainment

‘दुश्मन को ठोक दिया’ U-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत से गदगद अमिताभ बच्चन

[ad_2]
‘दुश्मन को ठोक दिया’ U-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत से गदगद अमिताभ बच्चन, बोले- ‘हर फॉर्म में नंबर 1’