वर्ल्ड अपडेट्स: अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी, जॉइंट स्टेटमेंट में कहा- भारतीय सामानों पर 18% टैरिफ; एडिशनल 25% टैरिफ आज से बंद Today World News

[ad_1]

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका और भारत ने अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) के लिए एक फ्रेमवर्क तैयार कर लिया है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को संयुक्त बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि की।व्हाइट हाउस के मुताबिक, अंतरिम व्यापार समझौते के तहत अमेरिका भारत से आने वाले उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18% करेगा।

बयान में कहा गया है कि यह फ्रेमवर्क 13 फरवरी 2026 को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई यूएस-इंडिया द्विपक्षीय व्यापार समझौता (BTA) वार्ता के प्रति दोनों देशों की प्रतिबद्धता को दोहराता है।

समझौते की शर्तों के मुताबिक, अमेरिका भारत से आने वाले उत्पादों पर 18% का रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करेगा। इसमें टेक्सटाइल और अपैरल, लेदर और फुटवियर, प्लास्टिक और रबर, ऑर्गेनिक केमिकल्स, होम डेकोर, आर्टिसनल प्रोडक्ट्स और कुछ मशीनरी शामिल हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे को खत्म करने के लिए अमेरिका भारत पर लगाए गए कुछ एयरक्राफ्ट्स और एयरक्राफ्ट्स पार्ट्स पर लगे टैरिफ को भी हटाएगा। रूस से तेल खरीदने के कारण भारतीय उत्पादों पर लगने वाला एडिशनल 25% टैरिफ 7 फरवरी से बंद हो जाएगा।

अमेरिका के अनुसार, भारत अमेरिका से आने वाले सभी इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स, कई खाद्य और कृषि वस्तुओं पर टैरिफ खत्म या कम करेगा। इनमें ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेन्स, पशु आहार के लिए रेड सोरघम, ट्री नट्स, ताजे और प्रोसेस्ड फल, सोयाबीन ऑयल, वाइन और स्पिरिट्स शामिल हैं।

व्हाइट हाउस ने कहा- अमेरिका और भारत के बीच अंतरिम समझौता हमारे द्विपक्षीय रिश्तों में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर होगा। यह आपसी हितों और ठोस नतीजों पर आधारित, संतुलित और पारस्परिक व्यापार के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दिखाता है।

बयान में कहा गया है कि अगर अंतरिम समझौता सफलतापूर्वक पूरा होता है, तो अमेरिका कई उत्पादों पर रेसिप्रोकल टैरिफ पूरी तरह हटा सकता है। इनमें जेनरिक दवाइयां, जेम्स और डायमंड्स और एयरक्राफ्ट पार्ट्स शामिल हैं।

[ad_2]
वर्ल्ड अपडेट्स: अमेरिका-भारत के बीच ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी, जॉइंट स्टेटमेंट में कहा- भारतीय सामानों पर 18% टैरिफ; एडिशनल 25% टैरिफ आज से बंद