1984 में कांग्रेस ने ही लोगों पर किए अत्याचार : सीएम Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

Updated Fri, 06 Feb 2026 02:02 AM IST




करनाल। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सांसद रवनीत बिट्टू को गद्दार कहे जाने के सवाल पर कहा कि अगर 1984 की बात करें तो कांग्रेस ने लोगों पर बहुत अत्याचार किए। इतने लंबे अंतराल के बाद अब उनकी सरकार ने सिख दंगों के पीड़ितों को सम्मान दिया है।

Trending Videos

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच और व्यवहार आज भी उसी मानसिकता को उजागर करता है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। पार्टी के मुखिया के तौर पर काम करने वाले व्यक्ति की ऐसी सोच चिंता का विषय है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास कोई मुद्दा नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और विपक्ष उसे रोकने की कोशिश कर रहा है।

[ad_2]

Source link