[ad_1]
Last Updated:
‘द 50’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. 1 फरवरी से टेलीकास्ट हो रहे शो में टीवी और ओटीटी जगत के कुल 50 सितारे एक साथ नजर आ रहे हैं. पहले ही दिन कंटेस्टेंट वंशज सिंह बाहर हो गए और अब खबर है कि करण पटेल शो छोड़ने वाले हैं.
करण पटेल ‘द 50’ में नजर आ रहे हैं.
नई दिल्ली. रियालिटी शो ‘द 50’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. ये टास्क बेस्ड रियालिटी शो इस सीजन का हॉट टॉपिक बना हुआ. 50 सेलेब्रिटीज को रॉयल पैलेस में रखा गया है जहां हर दिन टास्क के आधार पर एलिमिनेशन होगा. पहले एपिसोड में वंशज सिंह शो से बाहर हो गए. अब ‘द 50’ को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि करण पटेल शो छोड़ सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि करण शो में लड़ाई-झगड़े की वजह से बाहर हो गए.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो को शुरू हुए जुम्मा-जुम्मा अभी 4-5 दिन हुए हैं और अभी ही करण पटेल ने बाकी कंटेस्टेंट्स पर धौंस जमाना शुरू कर दिया है. एक्टर की यूट्यूबर रचित सिंह से लड़ाई हो गई है और आईवीएम बज की रिपोर्ट के मुताबिक रचित और करण के बीच शो की शुरुआत में बहस हुई थी औऱ फिर देखते ही देखते दोनों के बीच की बहस बहुत ही जल्द आगे बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया. हालांकि ये एपिसोड अभीतक टेलीकास्ट नहीं हुआ है. दर्शकों को इसे देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.
करण पटेल ने अपने बयान पर लिया यू-टर्न
दिलचस्प बात है कि करण पटेल ने हाल ही में दिग्गविजय राठी और रजत दलाल के बीच मारपीट पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा था कि वो एक ऐसी जगह नहीं रह सकते हैं जहां मारपीट, हाथापाई होती हो. रजत और दिग्गविजय के बीच मामला बहस से शुरू हुआ और फिर वो रजत तो थप्पड़ मार देते हैं.
बेहद खास है द 50
अब ‘द 50’ के बारे में बात करें, तो इस शो की शुरुआत 1 फरवरी से हुई. ये कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम करता है. इस शो में 50 कंटेस्टेंट्स 50 दिन तक 50 लाख रुपए की खातिर एक दूसरे का आमना-सामना करेंगे. शो की सबसे बड़ी खासियत है कि ये 50 लाख रुपए शो जीतने वाले कंटेस्टेंट्स के फॉलोअर्स को मिलेगा.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
[ad_2]
क्या ‘द 50’ छोड़ने वाले हैं करण पटेल? पहले ही हफ्ते इस कंटेस्टेंट से लिया पंगा, हैरान करने वाली है वजह



