कलानौर। क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात चोरों ने अलग-अलग खेतों से पानी की तीन मोटर चोरी कर लीं। इस संबंध में पीड़ित किसान की शिकायत पर थाना कलानौर में मामला दर्ज कर लिया गया है।
पवन अरोड़ा निवासी कलानौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका एक खेत बसाना रोड लाइन पार कलानौर में स्थित है। यहां 22 हजार रुपये कीमत की पांच एचपी एक मोटर लगी हुई थी।
वहीं उनका दूसरा खेत 2.5 किलोमीटर दूर है जहां 36 हजार रुपये कीमत की एक एचपी की मोटर लगी थी। दोनों मोटरें दो फरवरी की रात चोरी हो गई। इसके अलावा पीड़ित की पत्नी गीता रानी के खेत से भी करीब 30 हजार रुपये कीमत की सोलर मोटर चोरी हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने थाना कलानौर में शिकायत दर्ज करवाई। संवाद