Multibagger stock crash: शिप बिल्डर से जुड़ी कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) ने गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद दिसंबर तिमाही के नतीजे का ऐलान किया. इसके बाद स्टॉक को ट्रैक करने वाले ब्रोकरेज फर्म और एनालिस्ट्स इसे लेकर पॉजिटिव बने हुए हैं. दिसंबर तिमाही में इस PSU शिपिंग कंपनी के मजबूत परफॉर्मेंस को देखते हुए इनकी उम्मीदें भी मजबूत हुई हैं.
दिसंबर तिमाही में कितनी हुई कमाई?
सरकारी डिफेंस कंपनी Mazagon Dock Shipbuilders ने दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में अच्छा-खासा मुनाफा कमाया. इस दौरान इसका नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 9 परसेंट की बढ़ोतरी के साथ 880 करोड़ रुपये और रेवेन्यू सालाना आधार पर 14.6 परसेंट की बढ़ोतरी के साथ 3,601.1 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं, दिसंबर तिमाही में कंपनी के EBITDA ने भी लंबी छलांग लगाई है, जो सालाना आधार पर 8.6 परसेंट बढ़कर 887 करोड़ रुपये हो गया, जबकि मार्जिन गिरकर 24.6 परसेंट रह गया. कंपनी FY26 के लिए प्रति शेयर पर 7.5 रुपये के फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है.
अपने पीक से नीचे लुढ़का शेयर
शुक्रवार को Mazagon Dock के शेयर 1.3 परसेंट से ज्यादा गिरकर 2367.10 रुपये पर आ गए, जिससे इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 95000 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया. यह स्टॉक मई 2025 में 3778 रुपये के अपने 52-हफ्ते के हाई लेवल से लगभग 37 परसेंट नीचे आ गया. इस गिरावट से पहले स्टॉक अपने IPO प्राइस 145 रुपये से 2500 परसेंट से ज्यादा चढ़ चुका था. करेक्शन के बावजूद यह अपने IPO प्राइस से 1,530 परसेंट ऊपर ही है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
गिरते बाजार में भी बैक टू बैक लग रहा अपर सर्किट, इस स्मॉल कैप स्टॉक ने करा दी पैसों की बारिश
Source: https://www.abplive.com/business/stock-market/mazagon-dock-shipbuilders-limited-shares-have-fallen-by-37-percent-in-five-years-after-giving-returns-of-up-to-2500-percent-3085369


