Gurugram News: सीकर के छात्र ने गुरुग्राम आकर की आत्महत्या Latest Haryana News

[ad_1]

सीकर के छात्र ने गुरुग्राम आकर की आत्महत्या

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। रेलवे रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में 20 वर्षीय छात्र ने 12वीं कक्षा की परीक्षा के तनाव को लेकर आत्महत्या कर ली। परिजनों से की गई पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने साक्ष्य आए। गुरुवार को राजस्थान के सीकर से परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। गेस्ट हाउस के कमरे से पुलिस को कोई सूसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों की तरफ से भी किसी तरह के कोई आरोप नहीं लगाए है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राजस्थान के सीकर जिले के निवासी 20 वर्षीय रोहित मीणा के रूप में हुई है। रोहित बुधवार को गुरुग्राम आया था और स्टेशन रोड के पास एक गेस्ट हाउस में कमरा किराए पर लेकर रूक हुआ था। देर रात तक जब रोहित के कमरे का दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, गेस्ट हाउस कर्मचारियों ने अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचना दी।

सीकर से लापता था युवक

मौके पर पहुंची सेक्टर-पांच थाना पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर रोहित का शव फंदे से लटका हुआ मिला। जांच में पता चला कि रोहित अपने घर से बिना बताए गुरुग्राम आया था। उसके अचानक गायब होने पर परिजनों ने राजस्थान के सीकर में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।

परीक्षा के दबाव में था छात्र

सेक्टर-पांच थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि रोहित 12वीं कक्षा की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस को आशंका है कि इसी मानसिक दबाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। कमरे से फिलहाल कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

…………..विराट

[ad_2]
Gurugram News: सीकर के छात्र ने गुरुग्राम आकर की आत्महत्या