Karnal News: चोरी की दो बाइकों के साथ पकड़ा चोर Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल

Updated Fri, 06 Feb 2026 01:58 AM IST




करनाल। पुलिस की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गठित टीम ने विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपी धीरज निवासी शास्त्री नगर को नई अनाज मंडी करनाल से काबू किया और आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा दो बाइक भी बरामद की। अनुसंधान अधिकारी सहायक उप निरीक्षक सुरेश देवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने जिले के थाना शहर से बाइक चोरी की थी। टीम इंचार्ज निरीक्षक इंद्र सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर वीरवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो

Trending Videos

[ad_2]
Karnal News: चोरी की दो बाइकों के साथ पकड़ा चोर