Rohtak News: कसाई वाला चौक पर पेड़ उखाड़ने पर कार्रवाई की मांग Latest Haryana News

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

Updated Thu, 05 Feb 2026 02:39 AM IST


17-नगर निगम में ​शिकायत लेकर आए पर्यावरण प्रहरी राजेंद्र प्रसाद, जसबीर, प्रवीन सहगल व अन्य। स्र



रोहतक। पर्यावरण प्रहरियों की ओर से पांच साल पहले कसाई वाला चौक पर हरियाली बढ़ाने के लिए लगाए छोटे-बड़े दस पेड़-पौधों को अब चौक का सुंदरीकरण करने के नाम पर उखाड़ दिया गया। इससे पर्यावरण प्रहरियों में भारी रोष है और उन्होंने पेड़ उखाड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। इसके लिए उन्होंने निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन भी भेजा है। पर्यावरण प्रहरियों ने नगर निगम प्रशासन से शिकायत की लेकिन निगम आयुक्त अवकाश पर होने के चलते उन्होंने पेड़ उखाड़ने की शिकायत सीएम विंडो पर दी। शिकायत देने आए राजेंद्र प्रसाद, समाज सेवी जसबीर कुमार, संजय भाटिया, प्रवीन सहगल प्रधान सेवक आरडब्ल्यूए सुभाष नगर, नरेंद्र कटारिया व सुंदर जेटली ने बताया कि मंगलवार को कसाई वाला चौक पर सुंदरीकरण के नाम पर पेड़ जड़ से उखाड़ दिए जबकि उनको स्थानांतरित किया जा सकता था। संवाद

Trending Videos

[ad_2]
Rohtak News: कसाई वाला चौक पर पेड़ उखाड़ने पर कार्रवाई की मांग