Latest Entertainment News एल्विश यादव ने एक्ट्रेस जिया शंकर संग कर ली सगाई? फोटो शेयर कर बोले- मुझे मेरा प्यार मिल गया

[ad_1]

यूट्यूबर एल्विश यादव ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. एल्विश ने एक फोटो शेयर की. इस फोटो में वो एक लड़की का हाथ थामे दिखे. लड़की ने हाथ में बड़ी सी अंगूठी भी पहनी थी. 

एल्विश यादव ने शेयर की फोटो

एल्विश ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘प्यार को एक और चांस दिया और मुझे मेरा प्यार मिल गया.’ इस फोटो में उन्होंने एक्ट्रेस जिया शंकर को टैग किया. जिया शंकर ने भी इस पोस्ट को अपने इंस्टा स्टोरी पर री-पोस्ट किया. एल्विश की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है. 

कुछ फैंस मान रहे हैं कि एल्विश यादव ने जिया के साथ सगाई कर ली. हालांकि, वहीं कुछ यूजर्स का कहना कि ये एक प्रमोशनल एक्टिविटी हो सकती है.

बता दें कि इससे पहले एल्विश का नाम जन्नत जुबैर के साथ भी लिंक किया गया था. एल्विश की जन्नत को प्रपोज करते हुए फोटो वायरल हुई थी. ये एक प्रमोशनल एक्टिविटी थी. दरअसल, दोनों ने साथ में काम किया था. वो साथ में म्यूजिक वीडियो में दिखे थे.

मालूम हो कि जिया शंकर का नाम कुछ दिन पहले यूट्यूबर फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान संग जुड़ा था. खबरें थीं कि दोनों ने सगाई कर ली है. हालांकि, अभिषेक मल्हान ने इन खबरों को सिरे से नकार दिया था.

जिया शंकर और एल्विश यादव को बिग बॉस ओटीटी में देखा गया था. जिया शो से जल्द ही एविक्ट हो गई थीं. वहीं एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और शो के विनर बने थे. वहीं अभिषेक मल्हान शो के फर्स्ट रनरअप थे. अब एल्विश यादव को शो लाफ्टर शेफ 3 में देखा जा रहा है. पहले शो में वो ईशा मालवीय के साथ पार्टनर थे. अब वो करण कुंद्रा के साथ पार्टनर हैं. ईशा मालवीय ने शो छोड़ दिया है.

 

[ad_2]
एल्विश यादव ने एक्ट्रेस जिया शंकर संग कर ली सगाई? फोटो शेयर कर बोले- मुझे मेरा प्यार मिल गया