Ambala News: कनाडा भेजने के नाम पर 8.65 लाख की ठगी, थमाया फर्जी वीजा Latest Haryana News

[ad_1]

– विश्वास जीतने के लिए आरोपियों ने व्हाट्सएप पर भेजे फर्जी ई-मेल, पीपीआर लेटर

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला सिटी। जंडली निवासी पूर्व सैनिक के बेटे अमितोष कुमार से कनाडा और बुल्गारिया भेजने के नाम पर 8.65 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का पता तब चला जब युवक बायोमीट्रिक के लिए चंडीगढ़ पहुंचा और वहां उसे पता चला कि उसके हाथ में मौजूद दस्तावेज और अपॉइंटमेंट लेटर फर्जी हैं। पुलिस ने दो आरोपियों हरप्रीत उर्फ बम्पी और हरभजन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता अमितोष कुमार ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में उनकी मुलाकात जंडली में फोटो स्टूडियो चलाने वाले हरप्रीत उर्फ बम्पी से हुई थी। अमितोष वहां अपने दस्तावेज फोटोस्टेट कराने गया था। आरोपी ने खुद को बड़ा एजेंट बताते हुए उन्हें झांसा दिया कि वह उन्हें कनाडा का वर्क परमिट दिलवा देगा। सौदा 16 लाख रुपये में तय हुआ, इसमें से 9 लाख रुपये एडवांस देने की बात हुई। आरोपियों ने सनफ्लाई ओवरसीज के नाम से कार्यालय खोल रखा था। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उनसे अलग-अलग तारीखों में गूगल-पे और नकद के माध्यम से आठ लाख 65 हजार रुपये ले लिए। विश्वास जीतने के लिए आरोपियों ने अमितोष को व्हाट्सएप पर फर्जी ई-मेल, पीपीआर लेटर और बायोमेट्रिक लेटर भेजे।

कार्यालय तक बदला

पीड़ित ने बताया कि जब वो 14 अक्टूबर 2024 को चंडीगढ़ स्थित अलांते मॉल के वीएफएस सेंटर में बायोमेट्रिक के लिए पहुंचे तो वहां अधिकारियों ने बताया कि इस नाम की कोई अपॉइंटमेंट नहीं है। तब उन्हें पहली बार ठगी का शक हुआ। पीड़ित ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने कनाडा की जगह बुल्गारिया भेजने का नया झांसा दिया। जब अमितोष ने पैसे और पासपोर्ट वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच में पता चला कि आरोपियों ने अपना पुराना कार्यालय बंद कर जलबेड़ा रोड पर नया कार्यालय खोल लिया था।

[ad_2]

Source link