[ad_1]
Last Updated:
Ambala Ground Report: हरियाणा के अंबाला की कपड़ा मार्केट में जलभराव की समस्या से दुकानदार परेशान हैं. लंबे समय से यह समस्या चली आ रही है. लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ. अब दोबारा मेयर चुनाव आ रहे हैं और दोबारा सियासी वादे होंगे. लेकिन यह पता नहीं है कि समस्या का निदान कब होगा. दुकानदारों ने मामले में रोष जताया है.
अंबाला. चुनाव आते ही नेताओं के वादे बरसात की तरह गिरने लगते हैं. हर तरफ दावा, हर तरफ उम्मीद. बस एक बार मौका दो, सब बदल देंगे. ये लाइनें तो अब इतनी बार सुन चुके हैं कि जैसे चुनाव का हिस्सा ही बन गई हैं. लेकिन असलियत? वो तो अक्सर इन वादों के ठीक उलट सामने आती है.
नगर निगम का मेयर और पार्षद का कार्यकाल पूरा हो गया और अब फिर से चुनावी सरगर्मी महसूस होने लगी है. इसी माहौल में एशिया की सबसे बड़ी कही जाने वाली कपड़ा मार्केट अपने ही हाल पर छोड़ दी गई है. जरा सी बारिश होती है तो गलियां तालाब बन जाती हैं. सर्दी में भी सड़कों पर गंदा पानी बहता रहता है. दुकानदार परेशान होकर आखिरकार सड़कों पर उतर आए हैं. नालियों में कूड़ा भरा पड़ा है और लोगों को उसी गंदगी से होकर रोज गुजरना पड़ता है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या इस बार वाकई कुछ बदलेगा या फिर विकास फिर सिर्फ भाषणों और पोस्टरों में ही रह जाएगा?
लोकल-18 से देविंदर पाल सिंह भाटिया ने बताया कि वह पिछले 40 सालों से जलभराव की समस्या को देखते आ रहे है और अब पिछले कुछ समय से यह समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई है. उन्होंने बताया कि कपड़ा मार्केट से बाहर जो एक पुराना तालाब है. वह भी पूरी तरह से भरा हुआ है. ऐसे में अगर बरसात से पहले उसे खाली प्रशासन के की ओर से करवा दिया जाए तो उसमें बरसात के दिनों का पानी आसानी से चला जाएगा.
व्यापारी पद्धत खन्ना ने बताया कि पिछले 6 महीने से पानी की समस्या को लेकर वह काफी ज्यादा परेशान है. इसके लिए प्रशासन को कई बार गुहार भी लगा चुके हैं. उन्होंने बताया कि बिना बारिश के ही सड़कों पर नालियों से बहने वाला गंदा पानी भर जाता है और इसके कारण कपड़ा मार्केट में अब ग्राहक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि शादियों का सीजन भी शुरू हो चुका है लेकिन इस समस्या के कारण अब उनका व्यापार भी खतरे में पड़ चुका है, जिसके लिए वह काफी ज्यादा चिंतित है.
उन्होंने बताया कि सुबह के समय मार्केट में पता नहीं कहां से गंदा पानी सड़कों पर इकट्ठा हो जाता है और वह दोपहर तक इसी तरह भरा रहता है. फिर कीचड़ होने के कारण कई लोग चोटिल भी हो जाते हैं. उन्होंने बताया कि वह इसको लेकर कई बार प्रशासन को शिकायत भी दे चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि नालियों में गंदगी पूरी तरह से भरी हुई है और अब इस गंदे पानी की बदबू भी हवा में फैली रहती है.
25 साल से निकाली की समस्या
अरुण कुमार ने बताया कि वह पिछले 25 सालों से कपड़े का काम कर रहे हैं लेकिन अब पानी निकासी की यह समस्या बढ़ती जा रही है. क्योंकि एक तरफ सड़कों पर गंदा पानी बहता रहता है तो दूसरी तरफ बाजार में ग्राहक ना होने के कारण दुकानदार सारा सारा दिन ग्राहकों का इंतजार करते रहते हैं. उन्होंने बताया कि जलभराव के चलते सड़कें कई जगह पर बैठ चुकी हैं. अब इन गड्ढों में लोग हादसों का शिकार बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान भी कई बार नेता बड़े-बड़े वादे कर जाते हैं, लेकिन कोई भी समाधान उनकी इस समस्या का नहीं होता है.
About the Author
Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]



