[ad_1]
हरियाणा के पंचकूला में PNB के रिटायर्ड अधिकारी से साइबर ठगों ने 12 लाख रुपए का फ्रॉड कर दिया। उनसे बैंक अधिकारी बनकर डिटेल मांगी गई थी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंचकूला शहर निवासी सुशील कुमार सिंगल ने बताया कि वह PNB से रिटायर हुए हैं। उनके पास 31 दिसंबर को एक फोन आया, फोन करने वाले खुद को पीएनबी से रोहित यादव बताया। उसे बताया गया कि रिटायर हुए कर्मियों को 5 लाख रुपए की लिमिट का क्रेडिट कार्ड दिया जा रहा है। उसके लिए उन्हें बैंक से जुड़ी डिटेल मांगी गई।
डिटेल लेकर निकाले 12.20 लाख रुपए पीड़ित सुशील सिंगल ने बैंक कर्मी बने रोहित यादव को अपनी बैंक खाता, कार्ड, पिन नंबर सहित तमाम जानकारी उपलब्ध करवा दी। रोहित यादव ने बताया कि 10 दिन में क्रेडिट कार्ड बनकर घर आ जाएगा। जिसके बाद उसके पास 25 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया। 6 बार में उसके खाते से तीन दिन के दौरान 12.20 लाख रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित खाता चेक करवाने के लिए बैंक गया तो वहां पर खाते से बताया गया कि ऐसा कोई कर्मचारी बैंक में नहीं है। चल रही है जांच : SI हरजीत
पंचकूला के साइबर थाना पुलिस के जांच अधिकारी SI हरजीत ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन खातों को जांच चल रही है, जिनमें रकम ट्रांसफर हुई है। जल्द ही पूरे मामले से जुड़े लोगों को ट्रैस कर लिया जाएगा।
[ad_2]
PNB रिटायर्ड अफसर के साथ 12 लाख की ठगी: पंचकूला बैंक कर्मचारी बन मांगी डिटेल, क्रेडिट कार्ड बनाने का दिया झांसा – Panchkula News


