शेयर बाजार में आज यानी 5 फरवरी को गिरावट है। सेंसेक्स 500 अंक गिरकर 83,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक की गिरावट है, ये 25,600 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। ऑटो, मेटल और फार्मा शेयर्स में बिकवाली है। वहीं IT और FMCG शेयर्स में तेजी दिखने को मिल रही है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 गिरकर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी 50 शेयरों में से 37 शेयर नीचे हैं। ग्लोबल मार्केट में गिरावट विदेशी निवेशकों ने 4 फरवरी को ₹250 करोड़ के शेयर बेचे कल बाजार में बढ़त रही कल 4 फरवरी को सेंसेक्स 79 अंक बढ़कर 83,818 पर बंद हुआ। निफ्टी में 48 अंक की बढ़त रही, ये 25,776 के स्तर पर बंद हुआ। ऑटो, एनर्जी और FMCG शेयर्स में बढ़त रही। वहीं IT और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में बढ़त रही। निफ्टी 50 शेयरों में से 38 चढ़कर बंद हुए।
Source: https://www.bhaskar.com/g/business/news/stock-market-falls-sensex-nifty-trade-lower-137127471.html



