Rohtak News: गांव बुटानी की सरपंच ने पंचायत की जमीन से हटवाया कब्जा Latest Haryana News

[ad_1]

जींद। सफीदों क्षेत्र के गांव बुटानी की बेटी परिता देवी ने सरपंच बनने के बाद मिसाल कायम की। पंचायत की जमीन पर हुए अवैध कब्जे हटवाया दिया है। गांव में 25 साल में कई पंचायत बने लेकिन किसी ने जमीन से कोई कब्जा हटवाने की हिम्मत नहीं जुटाई।

गांव बुटानी में लंबे समय से हाट रोड नहर के पास पंचायत की नौ कनाल पांच मरला और एक गली पर महिला ने कब्जा कर लिया था। वहीं गांव में गोशाला के पास तीन एकड़ पर ग्रामीण ने पंचायती जमीन पर कब्जा कर रखा था।

परिता दो साल पहले गांव की पहली महिला सरपंच बनी थीं और अब 25 साल बाद ग्रामीणों की ओर से पंचायत की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन की सहायता से हटवा दिया है।

सरपंच ने गांव के सरकारी स्कूल को 10वीं कक्षा से अपग्रेड करवाकर 12वीं तक करा दिया है। बेटियों को गांव से बाहर परीक्षा देने के लिए न जाना पड़े स्कूल में सेंटर भी बनाया गया है। वहीं परीक्षा केंद्र बनवाने के साथ लाइब्रेरी भी खोली गई है ताकि पढ़ाई को लेकर किसी प्रकार की अड़चन न आए।

परिता की शादी सरपंच बनने के बाद कुरुक्षेत्र में हो गई। इसके बाद भी वे सफीदों में विकास कार्यो का जायजा लेती रहती हैं। गोशाला के समीप तीन एकड़ जमीन से कब्जे को हटवाने के बाद उस पर गोशाला का चारा उगा दिया गया। सरपंच परिता ने बताया कि जल्द ही इस जमीन पर तालाब बनाया जाएग, ताकि लोगों को पशुओं के लिए स्वच्छ पानी मिल सकें।

[ad_2]
Rohtak News: गांव बुटानी की सरपंच ने पंचायत की जमीन से हटवाया कब्जा