{“_id”:”6983a685cc3561ab1b006a35″,”slug”:”training-on-mould-art-and-bottle-painting-techniques-was-given-in-the-workshop-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-149601-2026-02-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kurukshetra News: कार्यशाला में मोल्ड आर्ट और बोतल पेंटिंग की तकनीकों का दिया प्रशिक्षण”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
इस्माईलाबाद। गांव चम्मू कलां सरकारी कॉलेज में आयोजित कार्याशाला में छात्राएं बनाई की कलाकृतियों
इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशाला का तीसरा दिन रहा। यह कार्यशाला प्राचार्य अजय चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हैं। कार्यशाला के तीसरे दिन रिसोर्स पर्सन आशा वर्मा ने छात्राओं को मोल्ड आर्ट और बोतल पेंटिंग की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कला का सुंदर प्रदर्शन किया। महिला प्रकोष्ठ की अधिकारी डॉ. किरण गर्ग ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं छात्राओं के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। कार्यक्रम में डॉ. ट्विंकल मन्हास भी उपस्थित रहीं। कार्यशाला आगामी दिनों में विभिन्न कला विधाओं के प्रशिक्षण के साथ जारी रहेगी।
Trending Videos
[ad_2]
Kurukshetra News: कार्यशाला में मोल्ड आर्ट और बोतल पेंटिंग की तकनीकों का दिया प्रशिक्षण