Ambala News: कोलकाता के फूलों से महकेगा श्याम दरबार Latest Haryana News

[ad_1]

अंबाला। श्री श्याम कृपा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गांधी मैदान में दो दिवसीय भजन महाकुंभ 6 और 7 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है, इस महोत्सव में आकर्षण का केंद्र काशी (बनारस) के घाटों की तर्ज पर होने वाली भव्य महाआरती होगी, जिसे बनारस से विशेष रूप से बुलाए गए पांच पंडित संपन्न कराएंगे।

Trending Videos

ट्रस्ट के प्रधान गगनदीप थापर ने बताया कि आयोजन को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। बाबा श्याम और माता का दरबार कलकत्ता से मंगवाए गए ताजे और खुशबूदार फूलों से महकेगा। छह और सात फरवरी को गांधी मैदान को पंजाब के बठिंडा से मंगवाई गई विशेष लाइटों और भव्य भवन से सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अंबाला शहर का प्रसिद्ध वॉटरप्रूफ टेंट लगाया जा रहा है, ताकि मौसम का बाधा न बन सके। पहला दिन माता की चौकी होगी, कार्यक्रम की शुरुआत माता की चौकी और दिव्य पिंडी दर्शन से होगी। शाम 6 बजे से श्याम रसोई में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पेहवा के जतिन जिंदल, राजपुरा के रवि कंचन व ध्रुव भजनों से निहाल करेंगे। संवाद

[ad_2]

Source link