Chandigarh News: प्रोविजनल अवधि पूरी…बिजली विंग का स्टाफ व संपत्तियां सीपीडीएल को स्थानांतरित Chandigarh News Updates

[ad_1]

चंडीगढ़। प्रशासन ने इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के अंतर्गत आने वाले पूर्व बिजली विंग (इलेक्ट्रिसिटी विंग ऑफ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ऑफ चंडीगढ़-ईडब्ल्यूईडीसी) के कर्मचारियों, संपत्तियों, देनदारियों और दायित्वों को चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (सीपीडीएल) को स्थानांतरित कर दिया है। यह ट्रांसफर 1 फरवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा।

Trending Videos

प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने 31 जनवरी 2025 को चंडीगढ़ इलेक्ट्रिसिटी रिफॉर्म्स ट्रांसफर स्कीम-2025 को अधिसूचित किया था। इस योजना के तहत बिजली वितरण से जुड़े सभी कार्य, संपत्तियां, देनदारियां, अधिकार, हित, दायित्व, कानूनी कार्यवाहियां और कर्मचारी ईडब्ल्यूईडीसी से सीपीडीएल को सौंपे जाने थे। योजना के पार्ट-डी के तहत 1 फरवरी 2025 को इस ट्रांसफर की प्रभावी तिथि घोषित किया गया था। हालांकि, योजना के अनुसार यह ट्रांसफर शुरुआती 12 महीनों के लिए प्रोविजनल रखा गया था। यह प्रोविजनल अवधि 31 जनवरी 2026 को पूरी हो गई।

[ad_2]
Chandigarh News: प्रोविजनल अवधि पूरी…बिजली विंग का स्टाफ व संपत्तियां सीपीडीएल को स्थानांतरित