[ad_1]
{“_id”:”698366544de124df620c2eb7″,”slug”:”two-shooters-from-the-goldy-brar-gang-involved-in-target-killings-have-been-arrested-in-khanna-chandigarh-news-c-74-1-lud1001-114187-2026-02-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: खन्ना में टारगेट किलिंग में शामिल गोल्डी बराड़ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
-अमेरिका-कनाडा से ऑपरेट हो रहे नेटवर्क का भंडाफोड़, दो सगे भाई निकले शूटर
संवाद न्यूज एजेंसी
खन्ना। संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए खन्ना पुलिस ने विदेश बैठे गैंगस्टरों के लिए काम कर रहे गोल्डी बराड़ गैंग के दो सक्रिय शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अमेरिका और कनाडा से ऑपरेट हो रहे नेटवर्क के संपर्क में रहकर पंजाब में टारगेट किलिंग और फायरिंग की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल (25) और उसके छोटे भाई गोरा (23) निवासी निजामूदीन बस्ती, फिरोजपुर के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से पुलिस की रडार पर थे। उनकी गिरफ्तारी से कई हाई-प्रोफाइल आपराधिक मामलों की परतें खुली हैं।
खन्ना फायरिंग केस का खुलासा
एसएसपी खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि 18 जनवरी 2026 को खन्ना में कपड़ा व्यापारी आशु विजन के घर पर फायरिंग और कार जलाने की घटना का मुख्य आरोपी विशाल है। यह वारदात उसने एक साथी के साथ मिलकर अंजाम दी थी, जो फिलहाल फरार है।
माछीवाड़ा
और चमकौर साहिब में भी फायरिंग
पुलिस जांच में सामने आया कि गोरा ने जुलाई 2025 में माछीवाड़ा साहिब और बाद में चमकौर साहिब में फायरिंग की घटनाएं की थीं। ये वारदातें अमेरिका में बैठे सरबजीत सिंह साबी के इशारे पर की गईं।
पैसों के बदले वारदातें
जांच में खुलासा हुआ कि खन्ना की वारदात के बदले आरोपियों को 20 हजार रुपये, जबकि माछीवाड़ा साहिब की फायरिंग के लिए दो लाख रुपये मिले थे। रकम दोनों भाइयों ने आपस में बांट ली।
नेटवर्क तोड़ने
में जुटी पुलिस
पुलिस मोबाइल फोन, बैंक लेनदेन और विदेशी हैंडलरों से संपर्कों की गहन जांच कर रही है। एसएसपी ने कहा कि गैंगस्टर कल्चर को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
[ad_2]
Chandigarh News: खन्ना में टारगेट किलिंग में शामिल गोल्डी बराड़ गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

