[ad_1]
{“_id”:”6983681a59c276d06800be09″,”slug”:”in-mumbai-cm-mann-presented-the-roadmap-for-punjabs-economic-expansion-chandigarh-news-c-16-1-knl1001-941300-2026-02-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandigarh News: मुंबई में सीएम मान ने रखा पंजाब के आर्थिक विस्तार का रोडमैप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
-उद्योगपतियों को दिया निवेश का न्योता, युवा नेतृत्व वाले औद्योगिक हब के रूप में पेश किया पंजाब
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। महाराष्ट्र के मुंबई में आयोजित निवेश रोड शो के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के आर्थिक विस्तार का विस्तृत रोडमैप पेश किया। उन्होंने पंजाब को युवा नेतृत्व वाले औद्योगिक विकास केंद्र के रूप में पेश करते हुए उद्यमियों से नए उद्योग स्थापित करने और दीर्घकालिक निवेश करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य औद्योगिक विकास के जरिये कुशल नौकरियों का सृजन कर युवाओं को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराना है।
मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को भरोसा दिलाया कि पंजाब में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। उन्होंने सिंगल विंडो–सिंगल पैन प्रणाली का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे निवेशकों को मंजूरियों और प्रक्रियाओं में तेजी मिल रही है। सरकार उद्योगपतियों के साथ साझेदारी को प्राथमिकता देते हुए नीतिगत स्थिरता सुनिश्चित कर रही है। उच्चस्तरीय बैठकों में सीएम मान ने लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को मजबूत करने और उन्हें बड़े एवं वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी उद्यमों में तब्दील करने की रणनीति साझा की। उन्होंने विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, रक्षा उत्पादन और उभरते क्षेत्रों में निवेश की व्यापक संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
प्रमुख उद्योग समूहों से चर्चा
मुख्यमंत्री ने सनातन टेक्सटाइल, महिंद्रा ग्रुप समेत कई बड़े औद्योगिक समूहों के साथ बैठकें कीं। इन बैठकों में टेक्सटाइल, ऑटोमोटिव, कृषि उपकरण, रक्षा विनिर्माण और सप्लाई चेन एकीकरण जैसे क्षेत्रों में नए निवेश और मौजूदा इकाइयों के विस्तार पर चर्चा हुई। मुंबई में सीएम ने सीएक्सओ राउंडटेबल बैठक में भी हिस्सा लिया, जिसमें प्रमुख प्राइवेट इक्विटी फर्मों और वित्तीय संस्थानों ने भाग लिया। इस मंच पर एमएसएमई के लिए पूंजी निवेश, वित्तीय सहयोग और संरचनात्मक सहायता पर विचार किया गया। बैठक में बेयरिंग प्राइवेट इक्विटी, जेएम फाइनेंशियल, एवेंडस वेल्थ, नियो वेल्थ, ओकेएस एसेट मैनेजमेंट, अल्वारेज एंड मार्सल और थिंक लॉ के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल रहे।
लॉजिस्टिक्स और निर्यात पर फोकस
इसके बाद पंजाब के प्रतिनिधिमंडल ने यूएई आधारित डीपी वर्ल्ड के साथ बैठक कर लॉजिस्टिक्स, रेल-लिंक्ड इनलैंड टर्मिनलों और मल्टीमॉडल आधारभूत ढांचे पर चर्चा की। साथ ही संगठित रिटेल, कृषि-इनपुट्स, खाद्य प्रणालियां और खेल शिक्षा व आधारभूत ढांचे में निवेश के अवसरों पर भी मंथन हुआ।
[ad_2]
Chandigarh News: मुंबई में सीएम मान ने रखा पंजाब के आर्थिक विस्तार का रोडमैप


