धोनी बोले- भारत की यह टीम सबसे खतरनाक: रोहित-कोहली के लिए कहा, उम्र पैमाना नहीं; ओस से सबसे ज्यादा नफरत Today Sports News

[ad_1]

स्पोर्ट्स डेस्क14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले मौजूदा भारतीय टीम की जमकर तारीफ की है, लेकिन साथ ही खिलाड़ियों को बाहरी हालात को लेकर सतर्क रहने की सलाह भी दी है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने साफ कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप खेलना चाहिए, क्योंकि उनके लिए उम्र कभी भी मापदंड नहीं हो सकती।

भारत टी-20 वर्ल्ड कप का डिफेंडिंग चैंपियन है और टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। इस बीच क्रिकेट कमेंटेटर जतिन सप्रू ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में धोनी एक कार्यक्रम के दौरान कहते नजर आ रहे हैं कि भारतीय टीम इस समय दुनिया की सबसे खतरनाक टीमों में से एक है। उन्होंने कहा, एक मजबूत टीम में जो भी गुण होने चाहिए, वे सभी इस टीम में मौजूद हैं और खासकर इस फॉर्मेट में टीम के पास काफी अनुभव है।

उम्र कोई पैमाना नहीं इवेंट के दौरान जब धोनी से रोहित और विराट की बढ़ती उम्र और 2027 वर्ल्ड कप को लेकर सवाल किया गया तो इस पर धोनी ने कहा, सबसे पहली बात यह है कि कोई भी खिलाड़ी अगले वर्ल्ड कप में क्यों नहीं खेलना चाहेगा। मेरे मुताबिक सिलेक्शन के लिए परफॉर्मेंस और फिटनेस क्राइटेरिया हैं, उम्र नहीं।।

धोनी ने आगे कहा कि हमेशा यह भावना रहनी चाहिए कि किसी खिलाड़ी को अलग से कुछ बताने की जरूरत न पड़े और सभी के साथ समान व्यवहार हो। उन्होंने अपने करियर का उदाहरण देते हुए कहा कि जब उन्होंने डेब्यू किया था तब वह 24 साल के थे और चाहे कोई खिलाड़ी भारत के लिए एक साल खेले, दो साल या 10–20 साल तक, किसी को आकर उसकी उम्र बताने की जरूरत नहीं है।

विराट कोहली (37 साल) और रोहित शर्मा (38 साल) टी-20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। दोनों अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं।

विराट कोहली (37 साल) और रोहित शर्मा (38 साल) टी-20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। दोनों अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं।

ओस से बचकर रहना होगा भारत में होने वाले मुकाबलों में ओस का रोल काफी अहम होता है। रात होने के साथ ओस आने की वजह से बैटिंग आसानी हो जाती है और गेंदबाजों को परेशानी होती है। ऐसे में रन चेज आसान हो जाता है। धोनी ने कहा, भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ियों ने दबाव में अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे जो चीज परेशान करती है, वह यह है कि मुझे ओस से नफरत है। ओस से बहुत कुछ बदल जाता है। इसलिए जब मैं खेल रहा था, तब भी मुझे ओस से बहुत डर लगता था। क्योंकि इससे टॉस काफी अहम हो जाता है।

धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 3 ICC ट्रॉफियां जीतीं एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने तीन ICC ट्रॉफियां जीतीं। उनकी अगुवाई में भारत ने 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]
धोनी बोले- भारत की यह टीम सबसे खतरनाक: रोहित-कोहली के लिए कहा, उम्र पैमाना नहीं; ओस से सबसे ज्यादा नफरत