एनारॉक–फिक्की रिपोर्ट: रोजगार में आएगा बड़ा उछाल: देश में 2030 तक 2400 से ज्यादा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर देंगे 28 लाख नौकरियां Business News & Hub


प्रॉपर्टी कंसल्टेंट फर्म एनारॉक और फिक्की की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में साल 2030 तक जीसीसी (ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) की संख्‍या 2,400 तक पहुंच सकती है। जीसीसी मार्केट का आकार 11 वर्ष में करीब 3 गुना बढ़कर करीब 9 लाख करोड़ रु. हो सकता है। इन जीसीसी में अगले 3-4 वर्षों में 28 लाख से ज्यादा प्रोफेशनल्स को रोजगार मिलेगा। एनारॉक ग्रुप के चेयरमैन अनुज पुरी के मुताबिक, ‘यह वृद्धि आईटी/आईटीईएस, बीएफएसआई जैसे क्षेत्रों से लगातार बढ़ती मांग के कारण हो रही है।’ जयपुर, इंदौर, सूरत जैसे शहर बन रहे ग्रोथ सेंटर भारत की लागत दक्षता और कुशल कार्यबल के कारण प्रीमियम कार्यालय स्थानों की मांग लगातार बढ़ रही है। देश में जीसीसी की उपस्थिति टॉप 7 महानगरों से आगे तेजी से फैल रही है। जयपुर, इंदौर, सूरत, कोच्चि और कोयंबटूर जैसे टियर 2 शहर जीसीसी के अगले ग्रोथ सेंटर्स के रूप में तेजी से उभर रहे हैं। 11 साल में 2 गुना बढ़ोतरी वर्ष- जीसीसी-जॉब
2019- 1285- 14
2024- 1700- 19
2030अनु.- 2400- 28 (वैल्यू लाख करोड़ रु. में, जॉब लाख में)


Source: https://www.bhaskar.com/g/business/news/anarock-ficci-report-employment-to-see-a-big-jump-137120248.html