[ad_1]
Last Updated:
Haryana Nikay Chunav: हरियाणा के सोनीपत में INLD ने रामफल कुंडू की अध्यक्षता में ऐलान किया कि मेयर और पार्षद चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेंगे, बीजेपी सरकार पर अपराध और टैरिफ को लेकर निशाना साधा गया. प्रदेश में जल्द ही निकाय चुनाव का बिगुल बजने वाला है.
हरियाणा में होने वाले निकाय चुनावों की आहट के साथ ही हरियाणा की सियासत में हलचल तेज़ हो गई है.
सोनीपत. हरियाणा में निकाय चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं. सोनीपत में इंडियन नेशनल लोकदल ने नगर निगम चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है. पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व विधायक रामफल कुंडू की अध्यक्षता में INLD नेताओं ने साफ किया कि पार्टी मेयर और नगर निगम पार्षदों के चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी.
सोनीपत के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में इंडियन नेशनल लोकदल की अहम बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक रामफल कुंडू ने की. इस दौरान INLD ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आने वाले नगर निगम चुनावों में पार्टी मेयर और सभी पार्षद प्रत्याशियों को पार्टी सिंबल पर मैदान में उतारेगी. INLD नेताओं ने दावा किया कि इस बार नगर निगम चुनावों में पार्टी बड़ी बहुमत से जीत दर्ज करेगी और भीतरीघात को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा गया कि मौजूदा शासन में अपराध बेलगाम हो चुका है. वहीं टैरिफ को लेकर भी पार्टी ने चिंता जताते हुए कहा कि किसानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है और भारत की ओर से अमेरिका से तेल खरीदने को लेकर बीजेपी सरकार से जवाब मांगा गया है.
सोनीपत के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में इंडियन नेशनल लोकदल की अहम बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक रामफल कुंडू ने की. इस दौरान INLD ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आने वाले नगर निगम चुनावों में पार्टी मेयर और सभी पार्षद प्रत्याशियों को पार्टी सिंबल पर मैदान में उतारेगी.
मौजूदा शासन में अपराध बेलगाम: INLD
INLD नेताओं ने दावा किया कि इस बार नगर निगम चुनावों में पार्टी बड़ी बहुमत से जीत दर्ज करेगी और भीतरीघात को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा गया कि मौजूदा शासन में अपराध बेलगाम हो चुका है. वहीं टैरिफ को लेकर भी पार्टी ने चिंता जताते हुए कहा कि किसानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है और भारत की ओर से अमेरिका से तेल खरीदने को लेकर बीजेपी सरकार से जवाब मांगा गया है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
[ad_2]


