हनुमान चालीसा के पाठ से दूर होता है भय : महंत Latest Haryana News

[ad_1]




कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने मंगलवार को भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान के पूजन का कलयुग में विशेष महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम भक्त हनुमान जी और हनुमान चालीसा दोनों की भारतीय संस्कृति में अवर्णनीय आस्था है। हनुमान जी का नाम आते ही हमारे अंदर एक अद्भुत शक्ति का संचार होने लगता है। हनुमान चालीसा का पूरा पाठ करने में लगभग 10 मिनट लगते हैं। हनुमान चालीसा के पाठ मात्र से हर भय दूर होता है। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि वीर हनुमान जी अत्यंत बलशाली हैं। हनुमान जी को भगवान माना जाता है और वे हर बुरी आत्माओं का नाश कर भक्तों को उससे मुक्ति दिलाते हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि हनुमान चालीसा पढ़कर श्रद्धालु शनिदेव को भी खुश कर सकते हैं।

Trending Videos

[ad_2]
हनुमान चालीसा के पाठ से दूर होता है भय : महंत