{“_id”:”69825d3366b30cd94f01b624″,”slug”:”planting-trees-is-the-most-sacred-work-bahadur-singh-karnal-news-c-18-knl1018-838406-2026-02-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”पाैधारोपण सबसे पवित्र कार्य : बहादुर सिंह”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:10 AM IST
करनाल। अखिल भारतीय पर्यावरण संरक्षण मंच के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंच के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहादुर सिंह ने कहा कि मंच की ओर से मुहिम चलाई जाती है, जिसमें किसी भी कार्यकर्ता के जन्मदिवस के अवसर पर पौधारोपण किया जाता है। उन्होंने बताया कि पाैधारोपण करना सबसे पवित्र कार्य होता है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि पौधारोपण कार्य को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक मंच के साथ जुड़े ताकि पर्यावरण को दूषित होने बचाया जा सके। रेनू कश्यप, राजेश योगी, रंजीत योगी, रंजीत गिल आदि मौजूद रहे। संवाद