[ad_1]
चंडीगढ़। शहर में बसों की आवृत्ति बढ़ाने के लिए सीटीयू की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में चंडीगढ़ की ई इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 16 फरवरी से बढ़ा दी जाएगी। पीएम ई-बस सेवा के तहत शामिल 25 नई बसें बेड़े में शामिल हो जाएंगी। चंडीगढ़ के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत करने के लिए शहर के प्रत्येक रूट पर यात्रियों को हर 10 मिनट में बस सेवा उपलब्ध कराने की योजना है।
चंडीगढ़ में फिलहाल कुल 70 ई बसें हैं और चंडीगढ़ में चलने वाली कुल बसों की संख्या 358 है। फिलहाल एक रूट पर दो बसों के बीच का अंतर पांच मिनट से लेकर तीस मिनट तक है। प्रशासन का मानना है कि मेट्रो परियोजना का फिलहाल कोई ठोस समाधान न निकलने के कारण ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए बस सेवा ही सबसे व्यावहारिक विकल्प हैं। जल्द ही 75 ई-बसें भी चंडीगढ़ पहुंचने पर सड़कों पर उतारी जाएंगी। बताया जाता है कि यह बसें शहर और ट्राइसिटी के उन रूटों पर चलेंगी जो लंबे समय से बंद हैं।
वर्तमान में सीटीयू को करीब 140 बसों की कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें से 40 बसें लॉन्ग रूट की हैं। लॉन्ग रूट की नई बसें मिलने के बाद पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य राज्यों के लिए बंद पड़े रूटों पर दोबारा बस सेवाएं शुरू की जाएंगी।
कोट्स
चंडीगढ़ में बस सेवाओं की स्थिति को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल बसों के मिलने की आवृत्ति पांच से तीस मिनट तक है। इसे कम कर दस मिनट करने का लक्ष्य है। पीएम ई बस सेवा की बसों के मिलने के बाद स्थिति में बदलाव आएगा। -प्रद्युमन सिंह, डायरेक्टर, सीटीयू
[ad_2]
Chandigarh News: पब्लिक ट्रांसपोर्ट होगी और मजबूत, 16 फरवरी से सड़कों पर उतरेंगी 25 नई ई-इलेक्ट्रिक बसें

