[ad_1]
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के स्टेडियम में मंगलवार से शुरू होने वाली स्पेशल ओलंपिक्स भारत राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह कार्यक्रम 7 फरवरी को आयोजित किया जाएगा जिसमें देशभर से आए विशेष खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
चैंपियनशिप को लेकर एमडीयू के स्टेडियम को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन, चिकित्सा और परिवहन जैसी सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति के अनुसार सभी राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों से आने वाले खिलाड़ी और कोच रोहतक पहुंच चुके हैं।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। नायब सिंह सैनी एमडीयू में 9.30 बजे पहुंचेगे। वहीं, खेल मंत्री गौरव गौतम, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़, एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह सहित कई विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्पेशल ओलंपिक्स भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा करेंगी।
आयोजकों ने बताया कि यह चैंपियनशिप विशेष खिलाड़ियों के आत्मविश्वास, समावेशन और खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच देने का सशक्त माध्यम बनेगी। एमडीयू प्रशासन, स्पेशल ओलंपिक्स भारत और स्वयंसेवकों की टीम कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अंतिम तैयारियों में जुटी हुई है।
[ad_2]
Rohtak News: एमडीयू में स्पेशल ओलंपिक्स भारत राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप आज से




